newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हॉकी इंडिया ने बढ़ाये मदद के हाथ, ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में इतना दिया दान

 हॉकी इंडिया ने कोरोनावायस के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान दिया है। हॉकी इंडिया इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में कुल एक करोड़ रुपये का योगदान दे चुका है।

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोरोनावायस के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान दिया है। हॉकी इंडिया इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में कुल एक करोड़ रुपये का योगदान दे चुका है और अब उसने ओडिशा सरकार की भी मदद करने का निर्णय लिया है।

Indian Hockey Team Shot
ओडिशा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने राज्य सरकार की मदद के लिए यह योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया है।

Hockey India Nehru CUP

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ” वर्तमान समय में हम सभी इस संकट का सामना कर रहे हैं। हॉकी इंडिया में हर किसी को उम्मीद है कि 21 लाख रुपये का यह योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है। ”

IndiavsNewZealand

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा, ” हॉकी इंडिया को हमेशा ओडिशा के लोगों से अपार समर्थन और प्रेरणा मिलती रही है। मुझे गर्व है कि हाकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 21 लाख रुपये का योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया। “