newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL AUCTION 2022: नीलामी के बीच हुई बड़ी घटना, नीलामकर्ता हफ एडमीड्स पोडियम से गिरे

IPL AUCTION 2022:आईपीएल की नीलामी चल रही है, दो दिनों में कुल 600 खिलाड़ियों के किस्मत  का फैसला होना है। आज करीब 97 खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया से गुजरेंगे। समय रहा तो यह संख्या 106 या फिर 116 तक जा सकती है। कल 18 सेटों में बाकी खिलाड़यों की नीलामी होगी। आज जब नीलामी चल रही थी और सभी फ्रैंचाइजी माथापच्ची कर रहीं थीं, तभी एक घटना हो गई।

नई दिल्ली। आईपीएल की नीलामी चल रही है, दो दिनों में कुल 600 खिलाड़ियों के किस्मत  का फैसला होना है। आज करीब 97 खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया से गुजरेंगे। समय रहा तो यह संख्या 106 या फिर 116 तक जा सकती है। कल 18 सेटों में बाकी खिलाड़यों की नीलामी होगी। आज जब नीलामी चल रही थी और सभी फ्रैंचाइजी माथापच्ची कर रहीं थीं, तभी एक घटना हो गई।

ipl

हुआ यूं कि श्रीलंकाई हरफनमौला वनिंदू हसरंगा पर बोली लग रही थी, और सभी फ्रैंचाइजी उनमें रूचि दिखा रही थीं, बोली 10 करोड़ 75 लाख से ऊपर पहुंच चुकी थी, नीलामकर्ता हफ एडमीड्स बार बार ऑक्शन को रोचक बना रहे थें, तभी एक ऐसी घटना घटी कि हफ पोडियम से नीचे गिर गए, सभी लोग अवाक् थे कि ये क्या हो गया। अभी तक यह क्लीयर नहीं हो पाया है कि अचानक से उन्हें क्या हुआ। बहरहाल, सभी फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि हफ जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

बता दें कि बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में नीलामी का आयोजन हो रहा है। और आईपीएल नीलामकर्ता हफ एडमीड्स ही हैं। यह पांचवीं मेगा नीलामी है। इससे पहले 2018 में नीलामी बड़े स्‍तर पर हुई थी। रविवार के दिन पहले 18 सेट नीलामी में प्रेजेंट किए जाएंगे। इसके बाद एक्‍सीलरेटेड प्रक्रिया होगी। 162 नंबर के बाद एक्‍सीलरेटेड नीलामी शुरू होगी।