newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat-Anushka: अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर पति विराट कोहली ने एडवांस में दिया अनोखा तोहफा,फैन्स हुए फिदा

Virat-Anushka: एक समय में कोहली के रन नहीं बनाने पर अनुष्का को बुरा भला कहने और कोसने वाले ट्रोलर्स का मुंह बंद हो गया है और आज सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का के फैन अनुष्का शर्मा पर फिदा हो गए हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कल जन्मदिन है और वो कल अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। उनके जन्मदिन के मौके पर पति विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को एक अनोखा तोहफा भेंट किया है। अनुष्का के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल-2022 के एक मुकाबले में 53 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का जड़कर 58 रनों की शानदार पारी खेली।

कोहली के इस सीजन के पहले अर्धशतक को उनके फैन अनुष्का शर्मा के लिए एडवांस बर्थडे गिफ्ट के रूप में देख रहे हैं और एक समय में कोहली के रन नहीं बनाने पर अनुष्का को बुरा भला कहने और कोसने वाले ट्रोलर्स का मुंह बंद हो गया है और आज सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का के फैन अनुष्का शर्मा पर फिदा हो गए हैं।

लोगों के रिएक्शन