newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs AUS 3rd T20 : तीसरी T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी रोमांचक मुकाबले में शिकस्त, मैक्सवेल ने जड़ा विस्फोटक शतक

IND vs AUS 3rd T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को  223 रन का टारगेट दिया है। बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की।  उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक लगाया है। गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन बनाए। जिनमें 13 चौके और 7 छक्के शामिल है। वहीं तिलक वर्मा ने 24 गेंद में 31 रन बनाए।

नई दिल्ली। असम के गुवाहाटी में खेले गए तीसरी अंतर्राष्ट्रीय T20 मुकाबले में मैक्सवेल और मैथ्यू वेट के शानदार पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को एक रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर शिकस्त दे दी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ के ताबड़तोड़ शतक के बदौलत 222 रन का विशाल लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से इस मैच के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने जोरदार शतक जड़ के एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह क्यों ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।

 ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोकी सेंचुरी, भारत ने कंगारुओं को दिया 223 रनों का लक्ष्य

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को  223 रन का टारगेट दिया है। बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की।  उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक लगाया है। गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन बनाए। जिनमें 13 चौके और 7 छक्के शामिल है। वहीं तिलक वर्मा ने 24 गेंद में 31 रन बनाए। हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने 2 विकेट सस्ते में खो दिए। इसके बाद सूर्य कुमार और गायकवाड़ ने टीम को संभाला।

भारत का तीसरा विकेट गिरा, सूर्या कुमार हुए आउट-

कप्तान सूर्य कुमार यादव 39 रन बनाकर आउट हो गए है। एरॉन हार्डी ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

सूर्या कुमार यादव का बल्ला एक बार फिर चला है। 10 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिया है। सूर्य कुमार 39 और गायकवाड़ 22 रन बना लिए है।

भारत को तीसरे ओवर दूसरा झटका, ईशान किशन भी लौटे पवेलियन-

भारतीय टीम को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। यशस्वी के बाद ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए है। केन रिचर्डसन ने बिना खाता खोले ईशान को पवेलियन की राह दिखाई है। क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान सूर्य कुमार यादव है। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 24/2 है।

टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा-

भारत का पहला विकेट गिर गया है। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए है। उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ ने विकेट कीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट करवा कर पवेलियन भेजा है।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला-

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है।