newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni-Pant Christmas Celebration 2023: धोनी परिवार संग इस स्टार क्रिकेटर ने मनाया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

MS Dhoni-Rishabh Pant Christmas Celebration 2023: इसमें देखा जा सकता है कि धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा, पंत के साथ दोस्त दिखाई दे रहे है। सभी लोग सैंटा क्लॉस कैप भी वीयर किए हुए है। सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स इस फोटो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नई दिल्ली। देश-विदेश में आज क्रिसमस का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम आदमी हर कोई जश्न में डूब हुआ दिखाई दे रहा है। सभी लोग क्रिसमस को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे है और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। खास बता ये है कि उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर माही की बेटी जीवा ने फोटो शेयर की है। जीवा धोनी ने इस फोटो पर लिखा, ”Merry Christmas.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

इसमें देखा जा सकता है कि धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा, पंत के साथ दोस्त दिखाई दे रहे है। सभी लोग सैंटा क्लॉस कैप भी वीयर किए हुए है। सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स इस फोटो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इससे पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टा पर क्रिसमस ट्री का वीडियो शेयर किया। जिसमें क्रिसमस ट्री काफी खूबसूरती से सजाया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

बता दें कि आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और ऋषभ पंत दुबई में हैं।  आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद माही और पंत टेनिस में हाथ आजमाते हुए दिखाई दिए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

साल 2022 में भी पंत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही के साथ दुबई में क्रिसमस सेलिब्रेशन बनाते हुए नजर आए थे। हालांकि दुबई से लौटते ही ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके कार हादसे में वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस हादसे के बाद से पंत ने मैदान से दूरी बनाई हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल शुरू होने से पहले पंत फरवरी तक फिट हो जाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स की कमान भी संभाल सकते है।