newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022- Day 7: अमित पंघाल और जैसमीन का सेमीफाइनल पंच, भारत के वेल्स को हॉकी मैच में हराया, यहां जानिए 7वें दिन का क्या रहा हाल?

CWG 2022: इस बार भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 18 पदक में से सबसे ज्यादा 10 मेडल खेल के इसी प्रारुप वेटलिफ्टिंग से आए हैं, जबकि तीप जूडो और एक-एक मेडल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन बॉल, स्क्वॉश और एथलेटिक्स में आए हैं।

नई दिल्ली। इस बार 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है। ऐसे में भारत ने भी इस साल के कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया है। इसके अलावा दुनियाभर से करीब 72 देशों के खिलाड़ी भी खेलों के इस मेले में हिस्सेदार है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत बीते 28 जुलाई से हुई थी और इसका समापन 8 अगस्त को होने वाला है। इसके साथ ही आज यानी 4 जुलाई को राष्ट्रमंडल खेल का सातवां दिन है। अब तक भारत ने बीते छह दिनों में 18 पदक अपनी झोली में डाल दिए हैं। जिसमें से पांच गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। इस बार भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 18 पदक में से सबसे ज्यादा 10 मेडल खेल के इसी प्रारुप वेटलिफ्टिंग से आए हैं, जबकि तीप जूडो और एक-एक मेडल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन बॉल, स्क्वॉश और एथलेटिक्स में आए हैं। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी बचे हुए दिनों में भी भारत के लिए और ज्यादा मेडल लाएंगे। तो आइए अब आज के दिन का ताजा हाल जानते हैं।

भारत ने वेल्स को हॉकी मे हराया

भारत ने वेल्स के साथ खेले गए मैच में ने  4-1 से जीत दर्ज कर ली है। मैच की पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार है कि पहले क्वार्टर में दोनों टीमों का स्कोरलाइन 0-0 रहा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने विरोधी टीम वेल्स पर एक गोल दाग दिया और बैक टू बैक 2 गोल करने में भारतीय टीम कामयाब रही। ये दोनों ही गोल डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने किए।


जैसमीन भी पहुंची सेमीफाइनल में 

एक और भारतीय महिला मुक्केबाज जैसमीन ने 60 किलो वर्ग में अपना क्वार्टरफाइनल बाउट कर लिया है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की ट्रॉए गार्टन को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारत के लिए एक पदक भी पक्का कर लिया है।

अमित सेमीफाइनल में पहुंचे 

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान स्कॉटलैंड के लेनिन मुलिगन को 5-0 से हराया


हिमा दास ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई

हिमा दास ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास

तेजस्विन शंकर ने पहली बार ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहला पदक जीता है। उन्होंने पुरुषों की हाई जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद वह भारत के लिए पहली बार हाई जंप में पदक जीतने वाले एथलीट बन गए हैं।

 

7वें स्थान पर भारत

भारत बीते दिनों से पदक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ था। इसके बाद बीते बुधवार को 5 मेडल मिलने के बाद एक स्थान का नुकसान हुआ है। जिसके बात अब भारत सातवें स्थान पर आ गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में नंबर एक स्थान पर काबिन है।

7वें दिन भारत का शेड्यूल 


एथलेटिक्स
हैमर थ्रो क्वालिफाइंग राउंड,महिला – सरिता सिंह, मंजू बाला, दोपहर 2:30 बजे
महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट 2 – हिमा दास, दोपहर 3:03 बजे
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल – मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया, अगस्त 5 रात 12:12 बजे

मुक्केबाजी

अमित पंघाल (48-51 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 4:45 बजे
जैस्मीन लैंबोरिया (67-70 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 6:15 बजे
सागर अहलावत (92 किग्रा से अधिक भारवर्ग) रात 8 बजे
रोहित टोकस (63.5-67 किग्रा से अधिक भारवर्ग) अगस्त 5बजे से रात 12:30 बजे

जिमनास्टिक

बवलीन कौर – व्यक्तिगत योग्यता सब-डिवीजन 1, शाम 4:30 बजे

हॉकी

पुरुष टीम,भारत बनाम वेल्स, शाम 6:30 बजे

लॉन बॉल

मृदुल बोरगोहेन (पुरुष एकल) शाम 4 बजे

स्क्वैश

सुनयना सारा कुरुविला/अनहत सिंह (महिला युगल) शाम 5:30 बजे
सेंथिलकुमार वलावन/अभय सिंह (पुरुष युगल) शाम 6 बजे
दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल (मिश्रित युगल) शाम 7 बजे
जोशना चिनप्पा/हरपिंदर पाल सिंह संधू (मिश्रित युगल) रात 11 बजे
जोशना चिनप्पा/दीपिका पल्लीकल (महिला युगल) अगस्त 5 रात 12:30 बजे

टेबल टेनिस (शाम 8:30 बजे से)

सानिल शेट्टी/रीथ टेंशन – मिश्रित युगल
साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा – मिश्रित युगल
अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला – मिश्रित युगल
रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा – महिला एकल
हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी और शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन

पैरा टेबल टेनिस

महिला एकल वर्ग, भवानी हसमुख पटेल, (दोपहर 3:45 बजे)
महिला एकल वर्ग, बेबी सहाना रवि दोपहर (3:45 बजे0
महिला एकल वर्ग,सोनलबेन मनुभाई पटेल (शाम 4:20 बजे)
पुरुष एकल वर्ग, राज अरविंदन अलगर (शाम 5:30 बजे)