newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

T20 WC, Ind Vs Pak: राष्ट्रगान के दौरान स्क्रीन पर दिखे धोनी! सोशल मीडिया पर लोग हो गये भावुक

T20 WC, Ind Vs Pak: महेंद्र सिंह धोनी को स्क्रीन पर देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देने लगे. कुछ ही देर में महेंद्र सिंह की ये झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी! धोनी पर लोगों की निगाहें इसलिए भी टिकीं थीं क्योंकि क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने टीम के साथ वापसी की है.

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में विश्वकप का पहला मैच खेला गया। हालांकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ी के तौर पर शामिल तो नहीं हुए हैं लेकिन मेंटर के तौर पर वे टीम के साथ ही हैं। रविवार को खेले गये मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जब राष्ट्रगान हो रहा था तभी स्क्रीन पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिखाई दिए!

महेंद्र सिंह धोनी को स्क्रीन पर देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देने लगे। कुछ ही देर में महेंद्र सिंह की ये झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी! धोनी पर लोगों की निगाहें इसलिए भी टिकीं थीं क्योंकि क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने टीम के साथ वापसी की है।

देखिये सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे प्रतिक्रियाएं दी हैं. 

 

आपको बता दें कि हर इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत से पहले दोनों देशों का राष्ट्रीय गान बजाया जाता है। जब भारत का राष्ट्रगान बज रहा था तब धोनी कि झलक टीवी पर देखने को मिली थी।