newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL Auction: आज से आईपीएल की नीलामी, 10 मार्की खिलाड़ियों समेत 590 क्रिकेटर्स की लगेगी बोली

जिन विदेशी खिलाड़ियों की भी बोली लगेगी, उनमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 47 खिलाड़ी हैं। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के 33, इंग्लैंड के 24, न्यूजीलैंड के 24, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 17, बांग्लादेश के 5, आयरलैंड के 5, नामीबिया के 3, स्कॉटलैंड के 3 और नेपाल, अमेरिका और जिम्बॉब्वे के 1-1 खिलाड़ी की बोली लगेगी।

बेंगलुरु। आज से इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की मेगा नीलामी शुरू होने जा रही है। इससे पहले 2018 में नीलामी हुई थी। तब 8 टीमें थीं और अब 10 टीमें हैं। नीलामी में 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी 580 खिलाड़ियों को टीमें खरीदेंगी। नीलामी में सबसे ज्यादा 370 भारतीय क्रिकेटर हैं। इनके अलावा 220 विदेशी खिलाड़ी भी हैं। मार्की क्रिकेटर्स में भारत के शिखर धवन, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर और अश्विन हैं। जबकि, अन्य मार्की प्लेयर फाफ डुप्लेसी, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, डीकॉक, रबाडा और ट्रेंट बोल्ट हैं।

ipl logo

जिन विदेशी खिलाड़ियों की भी बोली लगेगी, उनमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 47 खिलाड़ी हैं। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के 33, इंग्लैंड के 24, न्यूजीलैंड के 24, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 17, बांग्लादेश के 5, आयरलैंड के 5, नामीबिया के 3, स्कॉटलैंड के 3 और नेपाल, अमेरिका और जिम्बॉब्वे के 1-1 खिलाड़ी की बोली लगेगी। इस साल होने वाले आईपीएल के मैचों के लिए 8 टीम ने 27 खिलाड़ियों को अपने साथ रखा यानी रिटेन किया है। वहीं, 2 नई टीमों ने 6 खिलाड़ियों को रखा है। केएल राहुल लखनऊ की टीम में हैं। उन्हें 17 करोड़ में खरीदा गया है।

ipl..

 

बता दें कि सभी 10 टीम के पास बोली लगाने के लिए 90-90 करोड़ रुपए हैं। अगर 4 खिलाड़ी रिटेन किए जाएं, तो कम से कम 42 करोड़ रुपए कम हो जाते हैं। अगर किसी टीम की पहली पसंद वाले खिलाड़ी को लेने में 16 करोड़ लगते हैं, दूसरी पसंद के लिए 12 करोड़, तीसरी और चौथी पसंद के लिए 8 और 6 करोड़ लगते हैं। ऐसे में देखना ये है कि आज से शुरू होने वाली आईपीएल बोली में 590 में से किस किस क्रिकेटर को टीमें अपने साथ जोड़ती हैं।