newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022: भारत की स्टार धावक हिमा दास पहुंची सेमीफाइनल में, रात 12:15 बजे होगा मुकाबला

CWG 2022: हिमा दास इस रेस के दौरान बड़ी सामान्य दिखी। इसका मतलब है कि हिमा ने हीट रेस बड़ी ही आसानी से जीती। जानकारी के लिए बात दें कि हिमा दास का अब तक की 200 मीटर रेस में व्यक्तिगत बेस्ट है।

नई दिल्ली। भारत की स्टार धावक हिमा दास ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गुरुवार को 200 मीटर की रेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बता दें कि हिमा दास ने अपनी हीट में सबसे बढ़ीया दौड़ते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने यह रेस 23.42 सेकेंड में पुरी की। हिमा दास से करोड़ों भारतीय खेल प्रेमियों की उम्मीद बढ़ गई कि यह स्टार भारतीय धावक इस साल भी भारत को कोई मेडल दें। अपने पहले राउंड में हिमा दास ने जाम्बिया की रोहजा नोटबुबू और यूगांडा की जेसेंट को पीछे छोड़ा था। इसके बाद अब हिमा दास का आज रात 12.15 मिनट में सेमीफाइनल होगा।


हिमा दास इस रेस के दौरान बड़ी सामान्य दिखी। इसका मतलब है कि हिमा ने हीट रेस बड़ी ही आसानी से जीती। जानकारी के लिए बात दें कि हिमा दास का अब तक की 200 मीटर रेस में व्यक्तिगत बेस्ट है। इस रेस को उन्होंने पिछले साल 22.88 वक्त में पूरा किया था। इसके बाद अब यदि हिमा दास को कॉमनवेल्थ में मेडल जीतना है तो इससे भी बढ़ीया प्रदर्शन करना होगा। इससे पहले भारत की स्टार धावक ने पिछले के कॉमनवेल्थ गेम्स के 400 मीटर दौड़ में और 400 मीटर रिले में हिस्सा लिया था। लेकिन उस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार भी कामयाबी नहीं मिली थी। अब इस बार करोड़ो देशवासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।