newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2020 : स्टीव स्मिथ पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना

Rajasthan Royals captain Steve Smith fined : राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है।

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में राजस्थान को 57 रनों से हार मिली थी। आईपीएल ने एक बयान में बताया है, चूंकि यह टीम का इस सीजन में आईपीएल के नियमों के मुताबिक धीमी ओवर गति का पहला अपराध है इसलिए स्मिथ पर 12 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया है।

Steve Smith

स्मिथ से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर भी धीमी ओवर गति को लेकर जुमार्ना लगाया गया था। मुंबई ने मंगलवार को खेले गए मैच में राजस्थान के सामने 194 रनों की चुनौती रखी थी। राजस्थान 136 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई थी।

Steve Smith

राजस्थान के कप्तान स्मिथ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया जा चुका है। इन दोनों के उपर भी 12-12 लाख का ही जुर्माना लगाया गया था।