newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jwala Gutta: ज्वाला गुट्टा ने फैंस को दी खुशखबरी, 22 अप्रैल को इस खिलाड़ी संग लेंगी सात फेरे

Jwala Gutta: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) ने मंगलवार को अपने फैंस संग खुशखबरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो 22 अप्रैल को अपने मंगेतर विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) से शादी करने जा रही है।

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) ने मंगलवार को अपने फैंस संग खुशखबरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो 22 अप्रैल को अपने मंगेतर विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) से शादी करने जा रही है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि उनकी शादी प्राइवेट इवेंट होगा। जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे।

आपको बता दें कि एक्टर बनने से पहले विष्णु तमिलनाडु के लिए क्रिकेट भी खेल चुके हैं। पिछले काफी समय से ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कई मौकों पर इन दोनों को एक दूसरे के साथ देखा भी गया। पिछले साल ही ज्वाला के 37वें जन्मदिन पर दोनों ने सगाई की थी। अब ज्वाला ने अपनी शादी की इंफोर्मेशन शेयर की है।

jwala gutta2

ज्वाला ने अपनी शादी की खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने वेडिंग कार्ड की तस्वीर शेयर की और बताया कि वो 22 अप्रैल को शादी करने जा रही हैं। उनके इस ट्वीट पर फैंस के साथ-साथ कई एक्टर और खिलाड़ी उन्हें बधाई दे रहे हैं।