newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कपिल देव ने बताया नया लुक रिचर्ड्स और धोनी से प्रेरित, देखें वीडियो

कुछ समय पहले कपिल देव ने अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो काफी अलग लुक में नजर आ रहे थे। अब इस बारे में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली। कुछ समय पहले कपिल देव ने अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो काफी अलग लुक में नजर आ रहे थे। अब इस बारे में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा जारी एक वीडियो में ये बात कही।

कपिल देव ने कहा है कि उन्होंने अपना नया लुक वेस्टइंडीज के महान कप्तान विवियन रिचर्डस और 2011 विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर किया है। कपिल ने कहा कि ये दोनों उनके हीरो हैं।

कपिल ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा एक जारी एक वीडियो में कहा, ” मैंने सर विवियन रिचर्डस को आपके इंस्टाग्राम पर देखा था। वह मेरे हीरो हैं और मैंने सोचा क्यों नहीं? मैं अपने हीरो को फॉलो करूंगा। ”

उन्होंने कहा, ” मैंने धोनी को भी देखा और वह भी मेरे हीरो हैं। विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। तो मैंने सोचा कि क्यों नहीं, अब मेरे पास मौका है इसलिए मैंने ऐसा किया।” रिचर्डस ने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीट कर जवाब देते हुए कपिल से कहा, ” आपने सही प्रेरणा ली मेरे दोस्त। “