नई दिल्ली। एशिया कप को अब कुछ ही दिन बचे हैं। 27 अगस्त 2022 से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है जबकि इसका समापन 11 सितंबर को होगा। ऐसे में भारत समेत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। बता दें कि इस बार का एशिया कप टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है। अब इसके लिए छह टीमों भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान श्रीलंका और हांगकांग ने अपनी-अपनी टीम का स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है। ये सभी टीमें अपने-अपने स्क्वॉड के साथ सामने आ चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के एशिया कप में 6 टीमें खेलने वाली हैं। तो आइए इन अब इन सभी टीमों के शेड्यूल और स्क्वॉड के बारे में जानते हैं।
एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल
तारीख | टीम | जगह |
27 अगस्त | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | दुबई |
28 अगस्त | भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई |
30 अगस्त | बांग्लादेश बनाम अफ्गानिस्तान | शाहजाह |
31 अगस्त | भारत बनाम क्वालीफायर | दुबई |
1 सितंबर | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | दुबई |
2 सितंबर | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर | शाहजाह |
3 सितंबर | बी1 बनाम बी2 | शारजाह |
4 सितंबर | ए1 बनाम ए2 | दुबई |
6 सितंबर | ए1 बनाम बी2 | दुबई |
7 सितंबर | ए2 बनाम बी2 | दुबई |
8 सितंबर | ए1 बनाम बी2 | दुबई |
9 सितंबर | बी1 बनाम ए2 | दुबई |
11 सितंबर | फाइनल | दुबई |
6 टीमों का एशिया कप में स्क्वॉड
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि विश्वोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान
स्टैंडबाय- अक्षर पटेल, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहोम्मद हसनैन।
श्रीलंका- दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, अशेन भंडारा, धनंजय जिसिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका करुणा मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदिमल, नुवानिंदु फर्नांडो, कुसन रंजीता।
बांग्लादेश- शाकिब उल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसद्दिक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, शब्बीर रहमान, मेहंदी हसन मिराज, परवेज हुसैन एमोन, तस्कीन अहमद, मोहम्मद नईम।
अफगानिस्तान- मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद, मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नवीन उल हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान, समीउल्लाह शेनवारी।
हांगकांग- यासिम मुर्तजा, निजाकर खान (कप्तान), बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैक्केनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, आयुष शुक्ला, बाजिद शाह, आफताब, हुसैन, धनंजय राव, मोहम्मद वाहिद, अहान त्रिवेदी, अतीक इकबाल।