newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Commonwealth Games 2022: जानिए, कॉमनवेल्थ गेम के पहले दिन कौन-सा इवेंट होगा कब?

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स का  समापन 8 अगस्त को होगा।उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद राष्ट्रमंडल खेल 2022 के प्रथम दिन हॉकी, महिला क्रिकेट और बैडमिंटन आदि खेल आयोजित होंगे।

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुक्रवार यानी 29 जुलाई को रंगारंग शुरूआत हो गई और इसी के साथ मेन इवेंट्स भी शुरू हो गए। ये गेम्स यूके के बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स (Birmingham Commonwealth Games) के पहले ही दिन कई महत्वपूर्ण इवेंट्स होने हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का  समापन 8 अगस्त को होगा।उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद राष्ट्रमंडल खेल 2022 के प्रथम दिन हॉकी, महिला क्रिकेट और बैडमिंटन आदि खेल आयोजित होंगे।

इसमें पहले दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Team) का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला घाना से होगा।

याद हो, भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 26 गोल्ड समेत कुल 66 मेडल जीते थे। जाहिर है, इस बार भारतीय दल के खिलाड़ियों पर 2018 से अधिक मेडल्स जीतने का दबाव होगा। वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (India at Commonwealth) 2010 में देखने को मिला था। इसमें देश ने 38 गोल्ड समेत कुल 101 पदक पर अपना कब्जा जमाया था। कॉमनवेल्थ गेम में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।