newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बुखार के चलते महान एथलीट मिल्खा सिंह की हालत हुई फिर खराब, ऑक्सीजन लेवल भी हुआ कम

Milkha Singh: मिल्खा सिंह की बीमार हालत के बीच उनकी पत्नी ने भी बीते रविवार को उनका साथ छोड़ दिया। बता दें कि मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर (85) भी पति के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद संक्रमित हो गईं थीं।

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। बता दें कि 91 साल के मिल्खा सिंह को गुरुवार देर रात बुखार आया और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया था। हालांकि प्राइवेट आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि मिल्खा सिंह दो दिन पहले पीजीआई चंडीगढ़ के कोरोना आईसीयू से प्राइवेट आईसीयू में भर्ती हुए थे। गौरतलब है कि, दो दिन पहले ही मिल्खा सिंह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद देखभाल कर रहे डॉक्टरों की एक टीम ने मीडिया को जानकारी दी थी कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।। इससे पहले उनके परिवार ने कहा था कि मिल्खा की हालत अब स्थिर है। वहीं कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने भी मिल्खा सिंह की तबीयत की जानकारी ली थी।

मिल्खा की तबीयत को लेकर उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि, मिल्खा की हालत स्थिर है और वह  कोरोना ICU से बाहर आ गए हैं। फिलहाल वह मेडिकल आईसीयू में ही हैं। मिल्खा जी की लड़ाई जारी है और हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द घर लौटेंगे। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।

milkha singh

वहीं मिल्खा सिंह की बीमार हालत के बीच उनकी पत्नी ने भी बीते रविवार को उनका साथ छोड़ दिया। बता दें कि मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर (85) भी पति के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद संक्रमित हो गईं थीं। जिसके बाद उनका जटिलताओं के कारण बीते रविवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था।। वह भारत की राष्ट्रीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी थीं।