newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा सांसद गंभीर के काम के कायल हैं टीम इंडिया के उपकप्तान, ट्वीट में कही ये बड़ी बात

बता दें कि पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गंभीर ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 की लड़ाई में मदद करने के लिए एक करोड़ रुपये की मदद दी है। इसके अलावा उन्होंने अपना दो साल का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देने का फैसला किया है।

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर मौजूदा समय में सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है। रोहित शर्मा ने इसका जबाव देते हुए कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं लेकिन वो गंभीर का काम पसंद करते हैं।

gautam gambhir and rohit sharma

रोहित गुरुवार को 33 साल के हो गए। कई साथियों ने रोहित को बधाइयां दीं। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, “सफेद गेंद के विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा को जन्म दिन की बधाइयां। आपका साल अच्छा रहे।”

रोहित शर्मा ने की गंभीर की तारीफ

रोहित ने इसका जवाब देते हुए लिखा, “इस बारे में नहीं जानता गौती भाई लेकिन आपका काम पसंद आ रहा है।” बता दें कि पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गंभीर ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 की लड़ाई में मदद करने के लिए एक करोड़ रुपये की मदद दी है। इसके अलावा उन्होंने अपना दो साल का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देने का फैसला किया है। इतना ही नही गौतम गंभीर लगातार लोगों को कोरोनावायरस से बचने के लिए जागरुक भी कर रहे हैं।

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने घर में काम करने वाले शख्स के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।