newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: कोरोना की चपेट में आए ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह

Covid-19: पूर्व एथलीट ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह (Former Indian sprinter Milkha Singh) भी कोरोना की चपेट में आ गए है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, और वे होम आइसोलेशन में हैं।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। इस बीच पूर्व एथलीट ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह (Former Indian sprinter Milkha Singh) भी कोरोना की चपेट में आ गए है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, और वे होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने यहां अपने आवास पर खुद को अलग-थलग कर लिया है। एक डॉक्टर ने कहा, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पिछली (बुधवार) रात से बुखार से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने कहा कि एक रसोइया, जो 50 साल से परिवार के साथ है, को पहले कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया था। पिछले साल महामारी फैलने के बाद से मिल्खा सिंह लोगों से घर पर रहकर लॉकडाउन के दौरान रोजाना व्यायाम करने की अपील कर रहे हैं।

अपने वीडियो संदेश में, उन्होंने कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से बार-बार लॉकडाउन के दौरान घर के अंदर रहने का आह्वान किया। भारत का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतने वाले मिल्खा सिंह कहते रहे हैं, ”एक खिलाड़ी के तौर पर मैं आपसे विनम्र निवेदन के साथ कहना चाहता हूं कि आप घर के अंदर रहें और आपके लिए 15-20 मिनट की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है।” मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह देश के टॉप गोल्फिंग आइकॉन में से एक हैं।

बता दें कि फ्लाइंग सिख की जीवनी पर साल 2013 में बॉलीवुड हिंदी फिल्म- भाग मिल्खा भाग बनी थी। जिसमें फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी।