newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Watch Video: IPL ऑक्शन के बाद MS Dhoni और ऋषभ पंत ने टेनिस में आजमाया हाथ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

MS Dhoni and Rishabh Pant: बता दें कि मंगलवार को दुबई में आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन हुआ। पहली बार ऑक्शन देश के बाहर हुआ है। इस आईपीएल ऑक्शन में सौरव गांगुली, रिकी पोटिंग के साथ-साथ ऋषभ पंत भी मौजूद रहे है। आईपीएल ऑक्शन में बैठते ही पंत ने एक और इतिहास रच दिया था, जो कमाल महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए। आईपीएल ऑक्शन में एक्टिवली हिस्सा लेने वाले पंत पहले कैप्टन बने।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों खिलाड़ी टेनिस खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो मंगलवार का है जिसमें दुबई में आईपीएल ऑक्शन के बाद माही और पंत टेनिस में हाथ आजमा रहे है। 39 सेकंड के इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के अपोजिट खेल रहे है। सोशल मीडिया पर अब धोनी और पंत का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे है।

लोगों के रिएक्शन-

एक यूजर्स ने महेंद्र सिंह धोनी और पंत को बेहतरीन जोड़ी बताया है।

@PapunKPatra नाम के यूजर ने लिखा, एमएस धोनी के साथ खेलते हुए बेस्ट विकेटकीपर भारतीय बल्लेबाज पंत।

बता दें कि मंगलवार को दुबई में आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन हुआ। पहली बार ऑक्शन देश के बाहर हुआ है। इस आईपीएल ऑक्शन में सौरव गांगुली, रिकी पोटिंग के साथ-साथ ऋषभ पंत भी मौजूद रहे है। आईपीएल ऑक्शन में बैठते ही पंत ने एक और इतिहास रच दिया था, जो कमाल महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए। आईपीएल ऑक्शन में एक्टिवली हिस्सा लेने वाले पंत पहले कैप्टन बने।

माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 में पंत खेलते हुए दिख सकते है और वो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान भी कर सकते है। इस साल फरवरी 2024 तक उनके फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज पंत का अपने होम टाउन रुड़की जाते वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में वो पूरी तरह से जख्मी हो गए थे। बीते साल 30 दिसंबर को उनकी कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो इस हादसे का वीडियो भी सामने आया था।