newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nandu Natekar Passed Away: नहीं रहे महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर, निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

Nandu Natekar Passed Away: नंदू नाटेकर की मौत को लेकर बेटे गौरव ने बताया कि उनके पिता निधन घर में ही हुआ है। इस दौरान सभी उनके साथ थे। परिवार का कहना है कि हम शोक सभा का आयोजन कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए नहीं करेंगे।

नई दिल्ली। देश के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर (Nandu Natekar ) का बुधवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। साल 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे नंदू। इन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए थे। हालांकि बढ़ती उम्र के कारण नंदू लंबे समय से कई बीमारियों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार की बात करें तो उनके पीछे बेटा गौरव और दो बेटियां हैं। नंदू नाटेकर की मौत को लेकर बेटे गौरव ने बताया कि उनके पिता निधन घर में ही हुआ है। इस दौरान सभी उनके साथ थे। परिवार का कहना है कि हम शोक सभा का आयोजन कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए नहीं करेंगे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के सांगली में जन्मे नंदू नाटेकर अपने समय के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे। नाटेकर को 1961 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने तकरीबन 15 साल से अधिक समय तक देश के लिए खेला। इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी किए। साल 1954 में प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने जगह बनाई और 1956 में सेलांगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतकर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। साल 1951 से 1963 के बीच Nandu Natekar ने थॉमस कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने 16 में से 12 एकल और 16 में से 8 युगल मुकाबलों नें जीत दर्ज की। जमैका में 1965 राष्ट्रमंडल खेलों में भी Nandu Natekar ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।