नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आज नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड हासिल कर लिया है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला गोल्ड पदक दिलाया है।
दूसरे राउंड के बाद नीरज चोपड़ा 87.58 मीटर, जूलियन वेबर 85.30 मीटर, चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेज 83.98 मीटर पर हैं। बता दें कि दूसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंका। इसी के साथ वो पहले नंबर पर कायम हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.30 मीटर के साथ दूसरे और पाकिस्तान के अरशद नदीम 82.50 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Sunil Gavaskar is a mood right now. ??? pic.twitter.com/PXkXhFBSHH
— Vishal (@Dilliwasi) August 7, 2021
उन्होंने फाइनल मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले प्रयास में ही उन्होंने मेडल जीतने के लिए अपना जुनून दिखा दिया था। उन्होंने पहले प्रयास में 87.03 मीटर का थ्रो किया। आपको बता दें कि फाइनल में 12 एथलिट हिस्सा ले रहे हैं। हर एथलीट को 6 प्रयास मिलते हैं।
Neeraj Chopra’s first throw – 87.03m ?
WHATTA START! ?#StrongerTogether | #UnitedByEmotion | #Olympics | #Tokyo2020 | #Athletics @Neeraj_chopra1
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 7, 2021
दशकों बाद सूखा किया खत्म
आपको बता दें कि नीरज ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ उन्होंने दशकों का सूखा खत्म कर दिया है। इससे पहले किसी भी भारतीय एथलीट ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पदक नहीं जीता। उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका में सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट मीटिंग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 87.86 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।