newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल, 2008 के बाद पहली बार बजा राष्ट्रगान

Neeraj Chopra : इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि, यह देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। आपको बता दें कि ओलंपिक में भारत को पिछली बार स्वर्ण पदक 2008 में मिला था।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा में जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। शनिवार(7 अगस्त) को उन्होंने जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि, यह देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। आपको बता दें कि ओलंपिक में भारत को पिछली बार स्वर्ण पदक 2008 में मिला था। गौरतलब है कि 2008 में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलम्पिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में 13 साल बाद ऐसा मौका आया है कि ओलंपिक में भारत का राष्ट्रगान बजा है। इसपर पूरा देश नीरज चोपड़ा को बधाई संदेश दे रहा है।

neeraj chopra6

पीएम मोदी ने क्या कहा-

पीएम मोदी ने लिखा- ‘टोक्यो में इतिहास रचा गया है! आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।’

राष्ट्रपति ने क्या कहा-

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा- ‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका भाला सोना बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!’

आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 23 साल बाद आज जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। वहीं इस गोल्ड मेडल को लेकर नीरज चोपड़ा के घर(पानीपत, हरियाणा में) पर जश्न का माहौल है। वहीं हरियाणा सरकार ने भी इस जीत पर नीरज को 6 करोड़ रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है।उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि, टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे(नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे।

इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर मैं नीरज चोपड़ा को 135 करोड़ भारतीयों की तरफ़ से बधाई देता हूं। वे आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत है।