newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन, केंद्रीय खेलमंत्री रिजिजू ने दी जानकारी

Coronavirus: भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह (Ravinder Pal Singh) का कोरोना से निधन हो गया है। लखनऊ के विवेकानन्द हॉस्पिटल में आज उनका निधन हुआ। वह 65 साल के थे। वहीं रविंदर पाल सिंह के निधन पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दुख जताया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हर दिन कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी अब लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इस महामारी के चलते एक के बाद एक कई मशहूर हस्तियों को हमसे छीन रहा है। इसी कड़ी में भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह (Ravinder Pal Singh) का कोरोना से निधन हो गया है। लखनऊ के विवेकानन्द हॉस्पिटल में आज उनका निधन हुआ। वह 65 साल के थे। रवींद्र पाल के निधन की खबर केंद्रीय खेलमंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

kiren rijiju

रविंदर पाल सिंह के निधन पर रिजिजू ने दुख जताते हुए लिखा, मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि श्री रविंदर पाल सिंह जी कोरोना से जंग हार गए हैं। उनके निधन के साथ भारत ने हॉकी टीम का एक गोल्डेन मेंमबर खो दिया, जिसने 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खेलों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kiren Rijiju (@kiren.rijiju)