newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs PAK, T20 WC 2021: पाकिस्तानी पत्रकार ने टीम इंडिया से लगाई ‘मैच हारने की गुहार’, माही ने एक जवाब से कर दी बोलती बंद

IND vs PAK, T20 WC 2021: दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार ने सवेरा पासा ने महेंद्र सिंह धोनी और बल्लेबाज केएल राहुल से मैच हारने हारने की गुजारिश करते है। वहीं टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जवाब से पाकिस्तानी को चुप करा दिया। 

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला होने वाला है। जिसपर सारी दुनिया की नजरे टिकी हुई है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। खास बात ये है कि भारत-पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी नहीं हारा है। आखिरी बार दोनों टीमें 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं। जहां भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस बार भी टीम इंडिया अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि दोनों टीमें टी20 विश्व कप में छठी बार आमने सामने होंगी।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आ रहे है। वहीं जब भारतीय खिलाड़ी अभ्यास के बाद वापस लौट रहे होते है तो स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी पत्रकार टीम इंडिया से एक गुहार लगाती है। दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार ने सवेरा पासा टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी और बल्लेबाज केएल राहुल से मैच हारने हारने की गुजारिश करते है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी अपने जवाब से पाकिस्तानी पत्रकार को चुप करा देते है।

धोनी मुस्कुराते हुए कहते है कि हमारा काम ही ऐसा है। इतना स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी पत्रकार ने केएल राहुल से अच्छा परफॉर्म नहीं करने की अपील भी की। धोनी ने बेशक नाम नहीं लिया लेकिन माही का इशारा पाकिस्तान की तरफ ही था। वहीं अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।