newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympic में ब्रॉन्ज जीतने वाली सिंधु की जाति हो रही गूगल पर सर्च, जानें वजह

भारत में हमेशा ही जाति और धर्म को लेकर सियासत रही है। अब इसका असर टोक्यो ओलंपिक 2020 पर भी दिख रहा है। दरअसल, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु की जाति को लेकर भी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी जाति जानने के लिए काफी इच्छुक हैं। यही कारण है कि गूगल पर उनकी जाति काफी सर्च की जा रही है।

नई दिल्ली। भारत में हमेशा ही जाति और धर्म को लेकर सियासत रही है। अब इसका असर टोक्यो ओलंपिक 2020 पर भी दिख रहा है। दरअसल, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु की जाति को लेकर भी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी जाति जानने के लिए काफी इच्छुक हैं। यही कारण है कि गूगल पर उनकी जाति काफी सर्च की जा रही है। इतना ही नहीं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का धर्म भी लोग जानने किए इच्छुक हैं।

PV Sindhu

जब से लवलीना और सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है तब से हर ओर दोनों की तारीफ हो रही हैं। लेकिन इस बीच इन दोनों की जाति और धर्म को लेकर भी चर्चा तेज है। लोग गूगल पर इनकी जाति और धर्म सर्च कर रहे हैं।

pv sindhu

लोग गूगल पर pv sindhu caste सर्च कर रहे हैं। ये 1 अगस्त के बाद से तेजी से सर्च किया गया है। ये वही दिन है जब सिंधु ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। उनकी जाति को लेकर सर्च सबसे ज्यादा दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, में किया गया है।

टोक्यो ओलंपिक में भारत की शटलर पीवी सिंधु ने चीन की ही बिंगजियाओ को मात देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस मैच के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों के बीच टक्कर का मुकाबला देखा गया। लेकिन मैच की शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रही पीवी सिंधु ने कांस्य पदक पर बाजी मार ली। जिसके बाद वह दो ओलंपिक मैच में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। इसके साथ ही इस मैच में जीत हासिल करने के बाद पीवी सिंधु ने कई खिताब अपने नाम किए हैं।

PV Sindhu

टोक्यो ओलपिंक से पहले पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। जिसक बाद वह दो मेडल जीतने वाली पहली शटलर बन गई हैं। इसके अलावा वह 5 बार विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता भी रही चुकी हैं। जिसमें 2 बार एशियाई खेल और 3 बार CWG पदक हासिल किए। इसके साथ ही पी.वी सिंधु 2 व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय एथलीट बन गई हैं।