newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Milkha Singh passes away: मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर, सचिन-कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

Milkha Singh passes away: मिल्खा को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। मिल्खा परिवार ने एक बयान जारी कर इस महान धावक के निधन की पुष्टि की। वहीं उनके निधन की खबर के बाद पूरा खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, और सोशल मीडिया के जरिए हर किसी ने ‘फ्लाइंग सिख’ को श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली। महान धावक मिल्खा सिंह ने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे और कोविड-19 के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई के बाद विजेता के रूप में सामने आए थे। बुधवार को उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। मिल्खा को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। मिल्खा परिवार ने एक बयान जारी कर इस महान धावक के निधन की पुष्टि की। वहीं उनके निधन की खबर के बाद पूरा खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, और सोशल मीडिया के जरिए हर किसी ने ‘फ्लाइंग सिख’ को श्रद्धांजलि दी।

देखें ट्विटस-