newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yashpal Sharma : 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य यशपाल के निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे, जानें किसने क्या कहा

Yashpal Sharma : यशपाल शर्मा (Former India cricketer Yashpal Sharma) के निधन पर 1983 वर्ल्ड कप (1983 World Cup) जीतने वाली टीम के सदस्य उनके निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कीर्ति आजाद (Kirti Azad), मदनलाल (Madanlal) समेत दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने उनकी खबर पर दुख जताया है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और 1983 विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे यशपाल शर्मा (Former India cricketer Yashpal Sharma) का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वो 66 साल के थे। उनके निधन पर 1983 वर्ल्ड कप (1983 World Cup) जीतने वाली टीम के सदस्य उनके निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कीर्ति आजाद (Kirti Azad), मदनलाल (Madanlal) समेत दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने उनकी खबर पर दुख जताया है।

Yashpal Sharma

1983 की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने यशपाल शर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब यशपाल शर्मा मॉर्निंग वॉक से आए तो उनको छाती में दर्द हो रहा था। इसके बाद उनको हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां उनका निधन हो गया।

उन्होंने कहा, ‘हमारा परिवार टूट गया। 1983 वर्ल्ड कप का एजेंडा यशपाल ने तय किया था। हम लोग 25 जून को मिले थे। वह काफी खुश थे। वह हम सबमें सबसे फिट थे।’

मदनलाल ने भी यशपाल शर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यशपाल हमें छोड़कर चले गए हैं इस पर यकीन नहीं होता। उन्होंने बताया- ‘खबर मिलने पर उन्होंने कपिल देव को फोन किया था, उनके लिए भी इसपर यकीन करना मुश्किल था।’ मदनलाल ने कहा कि वह कुछ दिन पहले ही एक बुक लॉन्च में यशपाल शर्मा से मिले थे। साथ ही उन्होंने बताया कि यशपाल टीम मैन होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी थे।

madanlal cricketer

यशपाल शर्मा के निधन पर दिलीप वेंगसरकर ने कहा, ‘हम लोग आखिरी बार जून में मिले थे। वह बिल्कुल फिट लग रहे थे। वह फिटनेस फ्रीक थे। मैंने उनसे फिट रहने का राज पूछा था। यशपाल ने कहा था कि वह रोज वॉक पर जाते हैं।’

आपको बता दें कि यशपाल शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। उनका बेटा लंदन में पढ़ाई करता है। इसके अलावा उनके कुछ रिश्तेदार लुधियाना में रहते हैं।