newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Michael Slater Arrested: दो महीने में दूसरी बार गिरफ्तार हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व क्रिकेटर, नहीं मिली जमानत

Michael Slater Arrested: उन्हें सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया गया, क्योंकि उस दिन बाद में उन्हें अदालत में पेश होना था। आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय पर निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है।

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमंटेटर बने माइकल स्लेटर को कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उस समय वे जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, जिसे एक हिंसा आदेश या एवीओ के रूप में जाना जाता है। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने कहा कि माइकल स्लेटर को बुधवार सुबह दूसरी बार गिरफ्तार किया गया था।

maikal slater..

उन्हें सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया गया, क्योंकि उस दिन बाद में उन्हें अदालत में पेश होना था। आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय पर निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है।

Cricket Test Cricket Bat Ball
इस साल अक्टूबर में स्लेटर एक कथित मामले में पुलिस ने सडनी से गिरफ्तार किया था जहां से उन्हें अदालत में पेश किया गया था। स्लेटर को हाल ही में मामले को लेकर 2021-22 सीजन से कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया था।