newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympic: गोल्ड की दावेदार पहलवान विनेश फोगाट अभी तक नहीं पहुंची टोक्यो, जानिए क्या है कारण

Tokyo Olympic: वहीं मंगलवार रात विनेश की हवाई अड्डे पर ही एक होटल में रुकना पड़ा। जिस पर उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने हवाई अड्डे पर ताजा आरटी-पीसीआर जांच भी करवाई गई है क्योंकि उनके आगमन में एक दिन की देरी है। इस बारे में स्थानीय आयोजन समिति को भी सूचित किया गया है। टोक्यो हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच की जाएगी।’

नई दिल्ली। टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में विनेश फोगाट ने भी हिस्सा लिया है। इन खेलों में विनेश फोगाट को 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार रहेंगी। कहा जा रहा है कि विनेश फोगाट को इस वर्ग में शीर्ष वरीयता मिली हुई है। वहीं उनके यह मुकाबले 5 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। लेकिन ओलंपिक खेलों में बड़ी पदक उम्मीदों में से एक पहलवान विनेश अभी तक टोक्यो नहीं पहुंची हैं। बताया गया है कि विनेश को मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए रवाना होने था, लेकिन वह अपनी उड़ान नहीं ले पाईं। क्योंकि उनकी यूरोपीय संघ के वीजा की अवधि खत्म हो गई थी।

vinesh विनेश को हवाई अड्डे पर रोका

विनेश हंगरी में अपने कोच के साथ प्रशिक्षण ले रहीं थीं, जिन्हे मंगलवार रात तक टोक्यो पहुंचना था। जापान की राजधानी के लिए उन्हे कनेक्टिंग विमान में चढ़ना था, लेकिन उन्हे हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ के सूत्रों ने हालांकि पीटीआई को बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और वह बुधवार को टोक्यो पहुंचेंगी।

IOC

बताया जा रहा है कि ‘यह एक भूल थी और जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था। उनका वीजा 90 दिनों के लिए मान्य था, लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोपीय संघ में थीं।’

वहीं मंगलवार रात विनेश की हवाई अड्डे पर ही एक होटल में रुकना पड़ा। जिस पर उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने हवाई अड्डे पर ताजा आरटी-पीसीआर जांच भी करवाई गई है क्योंकि उनके आगमन में एक दिन की देरी है। इस बारे में स्थानीय आयोजन समिति को भी सूचित किया गया है। टोक्यो हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच की जाएगी।’