newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Paralympics: प्रवीण कुमार ने बढ़ाई भारत की शान, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

Tokyo Paralympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर ट्वीट कर प्रवीण कुमार को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) से भारत के लिए खुशखबरी आई है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की झोली एक और मेडल आया है। पुरुषों की हाई जंप टी-64 इवेंट के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। वहीं ग्रेट ब्रिटेन जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। आपको बता दें कि, टोक्यो पैरालंपिक में भारत का ये 11वां मेडल है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर ट्वीट कर प्रवीण कुमार को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रवीण कुमार को दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई