newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mohsin Khan: कौन हैं मुंबई के खिलाफ डेब्यू करने वाले Lucknow Super Giants के गेंदबाज़ मोहसिन खान

Mohsin Khan: आईपीएल में डेब्यू कर रहे मोहसिन खान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए और लोग उनके बारे में सर्च करने लगे। लिहाजा, हम आपको आईपीएल के नए Debutant मोहसिन खान के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियन्स के लिए पहली जीत का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई को 36 रनों से शिकस्त दे दी, जिसके बाद लगातार 8 मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ”उनके बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया।” लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 168 रन बनाने के बाद मुंबई की पारी को आठ विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया। मुंबई के खिलाफ इस मैच में केएल राहुल की लखनऊ सुपरजायंट्स ने आवेश खान की जगह मोहसिन खान को टीम में शामिल किया था। आईपीएल में डेब्यू कर रहे मोहसिन खान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए और लोग उनके बारे में सर्च करने लगे। लिहाजा, हम आपको आईपीएल के नए Debutant मोहसिन खान के बारे में बताने जा रहे हैं।

मोहसिन खान का जन्म 15 जुलाई 1998 को यूपी के ही संभल जिले में हुआ था। उत्तर प्रदेश के मोहसिन खान ‘संतकबीरनगर’ जिले के ‘शनिचरा’ पूर्वी इलाके में रहते हैं। मुंबई के खिलाफ डेब्यू मैच खेलने उतरे मोहसिन की आईपीएल में एंट्री 2018 में मुंबई इंडियन्स के स्कवॉड में शामिल होने से हुई थी, लेकिन तब उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। मगर नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनने के बाद यूपी के इस पेसर को मैदान पर उतरने का मौका मिल गया। मोहसिन खान अपनी रफ़्तार के लिए जाने जाते हैं। वो 140KMPH की रफ़्तार से गेंदबाज़ी कर सकते हैं। उनकी रफ्तार से मुंबई इंडियंस के कोच भी काफी प्रभावित थे।

7 फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी 2017-18 में उन्होंने अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी। 2020 की आईपीएल नीलामी में मुंबई ने उन्हीं पर दांव लगाया था। इसी साल उन्हें रणजी में भी डेब्यू करने का मौका मिला। वो घरेलू क्रिकेट भी उत्तर प्रदेश के लिए ही खेलते हैं।