newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Robin Minz : कौन है ‘आदिवासी’ खिलाड़ी रॉबिन मिन्ज जिन्हें गुजरात टाइटंस ने बनाया रातों रात करोड़पति, धोनी को मानते हैं अपना आइडल

Who is Robin Minz : आईपीएल के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने झारखंड के गुमला के रहने वाले और एक आदिवासी समाज से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिन्ज को खरीदा है और गुजरात टाइटंस ने उन्हें कोई छोटी मोटी रकम में नहीं बल्कि 20 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे रॉबिन मिन्ज को 3.6 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया है।

नई दिल्ली। IPL के ऑक्शन की मंडी में कल कई खिलाड़ियों की बोली लगी, कईयों की किस्मत चमकी तो कुछ अनसोल्ड रह गए। मंगलवार को हुए इस IPL Auction में कई रिकॉर्ड भी टूटे तो कई नए कीर्तिमान स्थापित हुए। जब रिकॉर्ड और इतिहास की बात हो रही है तो नाम सामने आता है दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पहले हैं पैट कमिंस और दूसरे हैं मिचेल स्टार्क, दोनों ने मानो इस ऑक्सन को लूट ही लिया था। पहले जब पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था तो ये आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे और ऐसा माना जा रहा था की अब लंबे समय तक कोई इनके आस पास भी नहीं आ पाएगा। लोकिन इसी ऑक्शन में इनके ही साथ के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की एंट्री होती है जिनको कोलकाता नाइटराइडर्स ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 24.75 करोड़ में अपने पाले में किया था। खैर, इन सभी खिलाड़ियों के अलावा कई ऐसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी रहे जिनको अच्छी खासी किमत पर IPL फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। उन्हीं में से एक है झारखंड के आदिवासी समाज से आने वाले रॉबिन मिन्ज। तो चलिए आज आपको इस खबर में इन्हीं के जीवन के बारे में कुछ रोचक बातों के साथ साथ इनके संघर्ष की कहानी बताते हैं।

आईपीएल के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने झारखंड के गुमला के रहने वाले और एक आदिवासी समाज से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिन्ज को खरीदा है और गुजरात टाइटंस ने उन्हें कोई छोटी मोटी रकम में नहीं बल्कि 20 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे रॉबिन मिन्ज को 3.6 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया है। 3.6 करोड़ रुपये के साथ रॉबिन मिन्ज रातों रात करोड़पति बन गए हैं। इनका नाम जैसे ही ऑक्शन के टेबल पर आया तो सबसे पहले बोली चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगाई गई थी। उसके बाद मुंबई भी रॉबिन को खरीदने के लिए मैदान में उतर गई थी। CSK और MI के बीच बोली 1 करोड़ 30 लाख तक चली, जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने भी एंट्री मार ली और इसी के साथ गुजरात ने 1 करोड़ 40 लाख की बोली लगा दी। इसके बाद बोली आगे बढ़ती गई और रकम भी बढ़ता गया। एक दो टीमें और बीच में कूदी थी मगर गुजरात टाइटंस डटी रही और आखिरी बोली 3.60 करोड़ की लगाकर इस आदिवासी खिलाड़ी को आपने टीम में शामिल कर लिया और इसके साथ ही इस खिलाड़ी की तकदीर भी बदल गई। बता दें कि रॉबिन मिन्ज पहले आदिवाली खिलाड़ी बने हैं जो 3 करोड़ से ज्यादा की रकम पर IPL में बीके हैं।

रॉबिन मिन्ज ने अपने एक इंटरव्यू ये खुलासा भी किया था की उनका क्रिकेट के प्रति लगाव इतना था की वो आठ साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इनके पिता एक रिटायर्ड आर्मी मैन हैं, जो फिलहाल एक गार्ड के रूप में रांची में काम करते हैं और रॉबिन भी वहीं अपनी दो बहनों के साथ रहते हैं। रॉबिन मिन्ज अबतक झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में मैदान पर नहीं उतरे हैं, लेकिन वो राज्य की अंडर-19 और अंडर-25 टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। इनके बारे में एक बात और दिलचस्प है इन्होनें बताया था कि इनके आइडल महेंद्र सिंह धोनी है और इत्तेफाक से धोनी भी इन्हीं के राज्य झारखंड से ही आते हैं।