newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Change Of Guard: पराग अग्रवाल के हाथ अब Twitter की कमान, जानिए उनके बारे में यहां

पराग अग्रवाल ने साल 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया था। साल 2017 में कंपनी के सीटीओ बनाए गए थे। उससे पहले वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके हैं। पराग के बारे में कहा जाता है कि वो किसी भी काम को असंभव नहीं मानते। टीम लीडर के तौर पर उनकी ख्याति है।

नई दिल्ली। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ का पद संभाल लिया है। सोमवार को अचानक ट्विटर के सीईओ रहे जैक डोरसी ने पद छोड़ने का एलान कर दिया था। जिसके बाद पराग अग्रवाल को ट्विटर की जिम्मेदारी दी गई। पराग अग्रवाल ने ट्विटर में इंजीनियर के बतौर नौकरी शुरू की थी और अब सीईओ के पद तक पहुंच गए हैं। जैक के सीईओ रहते, पराग अग्रवाल कंपनी में सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे। पराग ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। जिसके बाद अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में वह डॉक्टरेट हुए। डोरसी ने पराग की तारीफ की है और पिछले 10 साल में उनके काम को असाधारण बताया है। जैक ने अपने पार्टिंग ई-मेल में कहा है कि पराग के कौशल, व्यक्तित्व और उदार स्वभाव के वो कायल हैं।

Twitter CEo

पराग अग्रवाल ने साल 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया था। साल 2017 में कंपनी के सीटीओ बनाए गए थे। उससे पहले वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके हैं। पराग के बारे में कहा जाता है कि वो किसी भी काम को असंभव नहीं मानते। टीम लीडर के तौर पर उनकी ख्याति है। वह सबको साथ लेकर चलने और नए मेंबर को भरपूर प्रोत्साहन देने के लिए भी ट्विटर में पहचाने जाते हैं।

और अब एक खास बात। पराग का बॉलीवुड कनेक्शन भी है। जी हां। मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल, पराग की दोस्त हैं। श्रेया ने पराग को उनकी अचीवमेंट के लिए बधाई दी है। श्रेया ने ट्वीट किया कि बधाई पराग, तुम पर गर्व है!! हमारे लिए बड़ा दिन, इस खबर का जश्न मना रहे हैं।