newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Google Layoff: गूगल में एक बार फिर छंटनी की आशंका, विज्ञापन सेल्स से 30000 कर्मचारियों को हटाने की सुगबुगाहट

इससे पहले 2023 की शुरुआत में गूगल ने 12000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया था। मीडिया की खबरों के मुताबिक गूगल इस बार अपनी विज्ञापन सेल्स यूनिट में बदलाव करने जा रही है और इसी कड़ी में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी की गई है।

माउंटेन व्यू (कैलिफोर्निया)। टेक्नोलॉजी कंपनियों में बीते काफी दिनों से हालात सही नहीं हैं। ताजा जानकारी ये है कि टेक की दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल एक बार फिर छंटनी करने जा रही है। गूगल ने इस बार 30000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। इससे पहले 2023 की शुरुआत में गूगल ने 12000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया था। मीडिया की खबरों के मुताबिक गूगल इस बार अपनी विज्ञापन सेल्स यूनिट में बदलाव करने जा रही है और इसी कड़ी में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी की गई है।

google...

खबरों के मुताबिक पिछले हफ्ते ही गूगल अमेरिका एंड ग्लोबल पार्टनर्स के प्रेसिडेंट सीन डावनी ने एक मीटिंग में विज्ञापन सेल्स टीम में बदलाव का प्लान बताया था। वैसे उस मीटिंग के दौरान छंटनी की बात डावनी ने नहीं कही थी। दरअसल, गूगल लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को बढ़ावा दे रही है। विज्ञापन हासिल करने के लिए गूगल ने मशीन लर्निंग का भी सहारा लेना शुरू किया है। ऐसे में उसे अब कर्मचारियों की बड़ी तादाद की जरूरत नहीं है। खबरों के मुताबिक सीन डावनी की तरफ से विज्ञापन सेल्स टीम में बदलाव का प्लान सामने आने के बाद इस डिपार्टमेंट के गूगल कर्मचारी परेशान हैं। उनको लग रहा है कि जल्दी ही यहां छंटनी होगी। गूगल की तरफ से हालांकि छंटनी के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई।

 

छंटनी की इस आशंका के बीच खबर ये भी है कि गूगल शायद विज्ञापन सेल्स के कर्मचारियों को अभी न निकाले। उनको दूसरे डिपार्टमेंट में ट्रांसफर भी किया जा सकता है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेच ये है कि जो कर्मचारी विज्ञापन सेल्स का काम देखते हैं, वे दूसरे डिपार्टमेंट में काम कर सकेंगे या नहीं। इसी वजह से इन कर्मचारियों में डर है कि गूगल का मैनेजमेंट उनको नौकरी से हटा सकता है। हालांकि, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बीते दिनों ये कहा था कि गूगल ने पहले जिस तरह छंटनी की, वो तरीका ठीक नहीं था। पिचाई ने हालांकि कंपनी के भविष्य के लिए छंटनी को सही भी बताया था। सुंदर पिचाई का कहना था कि अगर कर्मचारियों की इस साल की शुरुआत में छंटनी न होती, तो इससे भविष्य में गूगल को मुश्किलों का सामना करना पड़ता।