नई दिल्ली। आपने गदर फिल्म तो देखी ही होगी। जिसमें सनी देओल को पाकिस्तानी लड़की अमीषा पटेल से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद अमीषा अपने माता-पिता के यहां पाकिस्तान जाती है, लेकिन जैसे ही उसके माता पिता को पता चलता है कि उनकी बेटी ने हिंदुस्तान में किसी हिंदू लड़के से शादी कर ली है, तो वो इस शादी को नापाक मानते हुए उसकी दूसरी शादी कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन सनी देओल ऐसा नहीं होने देते। वो अपनी पत्नी को लाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं और तमाम दुश्वारियों को मात देते हुए अपने प्यार को हासिल करके ही दम लेते हैं। बहरहाल, सनी देओल की गदर फिल्म को दो दशक बाद भी लोग चाब से देखते हैं। वहीं, अब गदर-2 भी अभी खासा सुर्खियों में है। जल्द ही यह फिल्म में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह है, लेकिन आज इस रिपोर्ट में हम आपको असल जिंदगी में घटी गदर फिल्म की घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।
जी हां…आपको बता दें कि यह मामला अभी खास सुर्खियों में है। जहां पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर को हिंदुस्तानी युवक सचिन से प्यार हो गया और वो अब अपने प्यार को पाने के लिए नेपाल से हिंदुस्तान आ चुकी है। सचिन ग्रेटर नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि लॉकडाउन के दिनों में पबजी खेला करता था। इसी बीच ऑनलाइन के जरिए उसकी सीमा हैदर से बातचीत शुरू हुई और आगे चलकर यह बातचीत प्यार में तब्दील हो गई ,जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अब दोनों में प्यार भरी जिंदगी जी रहे हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान के बलूच की रहने वाली है, लेकिन हिंदी ऐसी बोलती है, जिसे सुनकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे। वहीं, सीमा और सचिन की प्रेम कहानी की अभी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिल्स भी साझा किए जा रहे हैं। लोग इस जोड़ी पर खूब प्यार भी बरसा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा सीमा हैदर शक भी जताया जा रहा है, जिसे देखते हुए कई जांच एजेंसियों के द्वारा इनसे पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक की हुई पूछताछ में कुछ भी ऐसा सामने आया है, जिसके आधार पर उन पर शक जताया जा सका , लेकिन मुख्तलिफ जांच एजेंसियों की सीमा पर नजर बनी हुई है। अब ऐसे में आगामी दिनों में उसका इस पूरे मामले में क्या रुख रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिय की तमाम छोटी बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम… आइए आगे आपको इस मामले से जु़ड़े कुछ रिल्स दिखाते हैं, जो कि अभी सोशल मीडिया की दुनिया में खासा सुर्खियों में है।
देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रिल्स
पाकिस्तान की सीमा हैदर ने गदर मूवी देखकर दनकौर क्षेत्र के रबूपुरा निवासी सचिन के प्यार में बनाई थी रिल, pic.twitter.com/rb7JF7fJrH
— SUNIL PANDIT TUGALPURIYA (@SunilPanditBJP) July 8, 2023
यहां वीडियो में दिखाई दे रही जोड़ी और कोई नहीं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एंड हिंदुस्तानी लड़का सचिन भारत सरकार को इनको सदस्यता दे देनी चाहिए अभी यहां इंडियन है इनका आधार कार्ड भी जारी कर देना चाहिए pic.twitter.com/C5RJd8g9n1
— Mahesh Parmar (@MaheshP85890141) July 10, 2023
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हिंदुस्तानी सचिन दोनों की यहां जोड़ी बहुत सुंदर लग रही है pic.twitter.com/hHTMzirq8C
— Mahesh Parmar (@MaheshP85890141) July 10, 2023
ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा, “पाकिस्तान की आजादी से अच्छी है हिंदुस्तान की जेल” pic.twitter.com/M0UzbSdtH1
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 10, 2023
ग्रेटर नोएडा : कुछ इस तरीके से सीमा हैदर की मांग में सिंदूर भरकर सचिन मीणा ने पाकिस्तानी लड़की को बनाया हिंदुस्तान की बहू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। #GreaterNoida #SeemaHaider #सीमा_हैदर #Pakistan #सीमा_भाभी #रबूपुरा pic.twitter.com/LY2vSjC5Uq
— Thakur Rahul Singh❤️??? (@ThakurR50528637) July 9, 2023