newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3 Pakistan : चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बौखलाए पाकिस्तानी..नहीं हजम हो रही भारत की सफलता

कल तक हर छोटी-छोटी बातों को लेकर भारत को निशाना बनाना वाले पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी भी चंद्रयान-3 के कायल हो गए | उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आग्रह किया है कि वो चंद्रयान-3 का संजीव प्रसारण दिखाए जिसे लेकर अब पड़ोसी मुल्क में सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है | 

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरते ही वो हो जाएगा जो अब से पहले कभी नहीं हुआ | इस अद्धभुत, अविस्मरणीय व अकल्पनीय क्षण का जीवंत साक्षी बनने की बेकरारी देशवासियों के बीच देखने को मिल रही है | चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग को लेकर कहीं मंदिरों में पूजा हो रही है, तो कहीं मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है | कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर शुभकामनाओं दौर चला | इस बीच चंद्रयान-3 की गूंज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी सुनने को मिल रही है | कल तक हर छोटी-छोटी बातों को लेकर भारत को निशाना बनाना वाले पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी भी चंद्रयान-3 के कायल हो गए | उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आग्रह किया है कि वो चंद्रयान-3 का संजीव प्रसारण दिखाए जिसे लेकर अब पड़ोसी मुल्क में सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है |