newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना का कहर : दुनियाभर में 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित, मौतों का आंकड़ा 150,000 के पार

कोरोनावायरस जैसी महामारी का प्रकोप इस समय लगभग पूरी दुनिया झेल रही है। इस महामारी से दुनियाभर में 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

वाशिंगटन। कोरोनावायरस जैसी महामारी का प्रकोप इस समय लगभग पूरी दुनिया झेल रही है। इस महामारी से दुनियाभर में 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 150,000 का आंकड़ा पार कर गई है।

coronavirus

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में स्थित सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार, दुनियाभर में इस बीमारी से संक्रमित 2,214,861 मामलों में कुल 150,948 लोगों की मौत हो चुकी है।

coronavirus

इस महामारी से संयुक्त रूप से लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों को तेज कर दिया है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका में इसके कुल 683,000 मामले होने के साथ ही इससे हुई मौतों की संख्या 34575 है। वहीं इटली में 22,745 मौतें हुईं हैं और स्पेन में 19,613 मौतें हो चुकी हैं। फ्रांस और ब्रिटेन ने भी 10,000 से अधिक मौतें होने की रिपोर्ट दी है।

meghalya corona new
वर्ल्ड बैंक ग्रुप द्वारा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करने के लिए अप्रैल के अंत तक 100 से अधिक देशों में स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यक्रम शुरू किए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी राष्ट्रपति डेविड मालपस ने शुक्रवार को दी।