newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine War Live: रूस के राष्ट्रपति पुतिन बोले- यूक्रेन हमारी शर्तें मान ले, युद्ध खत्म हो जाए

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को देश को रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिकी सीनेटरों से और अधिक विमान भेजने के लिए का आग्रह किया है।

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 11वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को देश को रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिकी सीनेटरों से और अधिक विमान भेजने के लिए का आग्रह किया है। वहीं यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को निकालने के लिए लागू किया गया सीजफायर टूट गया है।

Live Updates:

यूक्रेन में जारी जंग के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है।

रूसी सेना ने विनित्सिया में आठ मिसाइलें दागी हैं। रूसी सेना ने एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया। रूसी सेना के हमले में एयरपोर्ट तबाह हो गया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध को लेकर कहा है कि हम अपने वर्तमान की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम जिंदगी और गुलामी की जंग लड़ रहे हैं। हमारी सरहद कहां होगी, ये इसकी लड़ाई है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में कहा है कि यूक्रेन हमारी शर्तें मान ले, युद्ध खत्म हो जाए।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों का रेसक्यू जारी

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत लगातार रेसक्यू किया जा रहा है। आज 210 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना का विमान बुखारेस्ट (रोमानिया) से हिंडन एयरबेस पर पहुंचा।

कीव से 100 किमी दक्षिण में कूच कर रही रूसी सेना

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी सैनिक अब कीव से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में कनिव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की ओर कूच कर रहे हैं। रूसी सेना यूक्रेन के तीसरे पावर प्लांट पर कब्जा जमाने की तैयारी कर रही है।

अजरबैजान एयरलाइन ने रूस के लिए बंद की उड़ानें

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर पाबंदियों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन और यूएन के बाद अब अजरबैजान ने भी पाबंदियों का ऐलान किया है। अजरबैजान एयरलाइंस ने रूस के लिए सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं।