Ajit Doval in Saudi: चीन और पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद, सऊदी, UAE, अमेरिका और भारत शुरू करने जा रहे ये बड़ा प्रोजेक्ट

Ajit Doval in Saudi: भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच इस खास प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी सबसे पहले अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस द्वारा दी गई। इस वेबसाइट पर रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों राष्ट्रों के बीच ये पहल उन बेहद महत्वपूर्ण पहलों में से एक है जिसे व्हाइट हाउस मध्य पूर्व में शुरू करने की इच्छाएं व्यक्त कर चुका है। मध्य पूर्व के इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के चलते अमेरिका इस प्रोजेक्ट को बेहद खास मानता है।

Avatar Written by: May 8, 2023 1:37 pm

नई दिल्ली। एक तरफ चीन पाकिस्तान और एशिया के अन्य देशों के साथ मिलकर OROB (वन रोड वन बेल्ट) परियोजना पर काम कर रहा है। तो दूसरी तरफ भारत भी पीछे नहीं है। भारत ने भी अब एक ऐसे ही प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है जो भारत की स्थिति को दुनियाभर में और मजबूत करने का काम करेगा। इसी के चलते भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्षों से मुलाकात की और पश्चिम एशियाई देशों को भारतीय विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए रेल के माध्यम से जोड़ने और क्षेत्र को समुद्री लेन के माध्यम से दक्षिण एशिया से जोड़ने के लिए व्हाइट हाउस द्वारा पेश किए जा रहे एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पर बातचीत की। ये प्रोजेक्ट एशिया में भारत की धाम ज़माने वाला साबित होगा। वहीं भारत के इस प्रोजेक्ट से पाकिस्तान और चीन की नींद भी उडी हुई है। पाकिस्तानी मीडिया में इस मीटिंग को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

आज हिंदुस्तान दुनियाभर में लीडरशिप की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसमें भारत की विदेश नीति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीते कुछ वर्षों के दौरान भारत ने हर अतंर्राष्ट्रीय मंच पर अपने विचारों और संकल्पों को दृढ़ता के साथ रखा है। इससे भारत की साख दुनियाभर में मजबूत हुई है। ये प्रोजेक्ट भी कुछ ऐसा ही है। इसी के चलते अजीत डोभाल रविवार की बैठक के लिए सऊदी अरब गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में शामिल देश दक्षिण एशिया में भारतीय उपमहाद्वीप को पश्चिम एशिया – जिसे अमेरिका मध्य पूर्व ने नाम से पुकारता है उसके साथ बड़े क्षेत्र में रेलवे, समुद्री और सड़क संपर्क बनाने के लिए व्यापक पैमाने पर संयुक्त परियोजना की व्यापक रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच इस खास प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी सबसे पहले अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस द्वारा दी गई। इस वेबसाइट पर रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों राष्ट्रों के बीच ये पहल उन बेहद महत्वपूर्ण पहलों में से एक है जिसे व्हाइट हाउस मध्य पूर्व में शुरू करने की इच्छाएं व्यक्त कर चुका है। मध्य पूर्व के इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के चलते अमेरिका इस प्रोजेक्ट को बेहद खास मानता है।