newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi In Egypt: ‘भारत में हर समुदाय सह-अस्तित्व में रह रहा’, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले मिस्र के सबसे बड़े मुस्लिम धर्मगुरु

मिस्र के सबसे बड़े मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती डॉ. शावकी इब्राहिम अब्देल करीम अल्लाम ने मोदी से मुलाकात को सम्मान का विषय बताया। उन्होंने कहा कि हम दूसरी बार मिले हैं। इन दोनों मुलाकात के बीच मैंने देखा है कि भारत बहुत विकास कर चुका है। उन्होंने भारत जैसे बड़े देश में मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की।

काहिरा। पीएम नरेंद्र मोदी मिस्र के दौरे पर हैं। उनके मिस्र दौरे का आज आखिरी दिन है। मिस्र के सबसे बड़े धर्मगुरु यानी मुफ्ती डॉ. शावकी इब्राहिम अब्देल करीम अल्लाम ने पीएम मोदी से रविवार को काहिरा में मुलाकात की। उन्होंने मोदी को खास गिफ्ट भी दिया। इस गिफ्ट में एक कलाकृति है। जिसमें नाव को नाविक खेता हुआ दिख रहा है। मोदी से मुफ्ती शावकी अल्लाम की लंबी बातचीत भी हुई। दोनों ने अपने-अपने देश में विभिन्न समुदायों के बारे में बात की। सह अस्तित्व पर भी मोदी और मिस्र के सबसे बड़े मुफ्ती के बीच लंबी चर्चा हुई। मोदी से मुलाकात के बाद मिस्र के सबसे बड़े धार्मिक नेता ने भारत में विभिन्न समुदायों के बीच सह अस्तित्व की बात की और इसकी तारीफ के पुल भी बांधे।

मिस्र के सबसे बड़े मुफ्ती डॉ. शावकी इब्राहिम अब्देल करीम अल्लाम ने मोदी से मुलाकात को सम्मान का विषय बताया। उन्होंने कहा कि हम दूसरी बार मिले हैं। इन दोनों मुलाकात के बीच मैंने देखा है कि भारत बहुत विकास कर चुका है। उन्होंने भारत जैसे बड़े देश में मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की। मुफ्ती शावकी अल्लाम ने कहा कि मोदी ने ऐसी नीतियां बनाई हैं कि भारत में सभी समुदाय सह-अस्तित्व में रहता है। मुफ्ती ने कहा कि धार्मिक क्षेत्र में भी मिस्र और भारत के बीच मजबूत संबंध हैं। भारत ने मिस्र में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर बनाने का फैसला किया है। मुफ्ती ने कहा कि भारत और मिस्र के बीच सहयोग की बहुत संभावनाएं हैं।

इससे पहले रविवार को अमेरिका से लंबी यात्रा कर मिस्र पहुंचने पर मोदी का राजकीय स्वागत किया गया था। मिस्र की एक युवती ने उनको शोले का गीत ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे भी सुनाया था। इसके अलावा मोदी ने काहिरा में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर लंबी चर्चा की। मोदी मिस्र की दो दिन की यात्रा के बाद आज भारत के लिए रवाना होंगे।