newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दक्षिणी थाईलैंड में बाढ़ का कहर, अब तक इतने लोगों की गई जान

एक तरफ जहां पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस (Corona virus) का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में आसमानी आफत भी लोगों के लिए कहर बन कर आ रही है। दरअसल, थाईलैंड इस समय बाढ़ (Thailand floods) का कहर झेल रहा है।

बैंकॉक। एक तरफ जहां पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस (Corona virus) का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में आसमानी आफत भी लोगों के लिए कहर बन कर आ रही है। दरअसल, थाईलैंड इस समय बाढ़ (Thailand floods) का कहर झेल रहा है। थाईलैंड के नाखोन सी थामाराट प्रांत में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। ये जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने शनिवार को दी है।

Thailand flood

दक्षिणी थाईलैंड आने ने जाम-माल का काफी नुकसान हुआ है। इसमें 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरु हो गया, जिसके बाद लाखों लोगों सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। साथ ही कई फंसे लोगों को निकाला गया। डिपार्टमेंट ऑफ डिजास्टर प्रीवेंशन एंड मिटिगेशन की रिपोर्ट के अनुसार नाखोन में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 13 ग्रामवासी मारे गए हैं।

Thailand flood

पिछले महीने से लगातार हो रही बारिश के कारण थाईलैंड के 6 दक्षिणी राज्यों में भयानक बाढ़ आई हुई है। इसके कारण 66 जिलों के 2680 गावों के 321,057 परिवार प्रभावित हुए हैं। थाईलैंड के मौसम विभाग का कहना है कि ये आसमानी आफत अभी खत्म नहीं होगी। अभी और बारिश होने के आसार है।