newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना का कहर : वैश्विक आंकड़ा 35 लाख के पार, 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

विश्व में कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते संक्रमित हुए लोगों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब तक दो लाख से अधिक हो गई है।

वाशिंगटन। विश्व में कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते संक्रमित हुए लोगों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब तक दो लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

coronavirus

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, महामारी से वैश्विक तौर पर अब तक कुल 35 लाख सात हजार 53 लोग संक्रमित हुए है। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 47 हजार 107 हो गया है।

coronavirus
कोरोनावायरस  के संक्रमण से 11 लाख 58 हजार 41 मामलों और 67 हजार 682 मौतों के साथ अमेरिका महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद स्पेन और इटली का स्थान है। यहां लगभग 2 लाख 17 हजार 466 और 2 लाख 10 हजार 717 मामले देखने को मिले हैं।

Corona Test

वहीं, ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 87 हजार 842, फ्रांस में 1 लाख 68 हजार 925, जर्मनी में 1 लाख 65 हजार 664, रूस में 1 लाख 34 हजार 687, तर्की में 1 लाख 26 हजार 45 और ब्राजील में 1 लाख 1 हजार 826 दर्ज की गई है। अमेरिका के बाद सबसे अधिक मौतों वाले देश में इटली (28,884), ब्रिटेन (28,446), स्पेन (25,264), और फ्रांस (24,864) का स्थान है।