newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पाकिस्तानियों में बौखलाहट, नहीं देखी जा रही है भारत की सफलता

Chandrayaan-3: अगर पाकिस्तानी सियासतदानों के साथ-साथ आम बाशिंदों के बीच भी भारत के चंद्रयान-3 को बौखलाहट देखने को मिल रही है। दो जून की रोटी को मुहाल पाकिस्तानियों को यह रास नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे हमारा पड़ोसी मुल्क हर क्षेत्र में नित नए-नए सफलता के नए -नए प्रतिमान गढ़ रहा है।

नई दिल्ली। चंद घंटों का इंतजार…इसके बाद चांद पर लहराएगा भारत का तिरंगा….आज चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बनेगा…इस अद्धभुत, अविस्मरणीय व अकल्पनीय क्षण का जीवंत साक्षी बनने की बेकरारी देशवासियों के बीच देखने को मिल रही है। चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग को लेकर कहीं मंदिरों में पूजा हो रही है, तो कहीं मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर भक्तिमय माहौल है। इस बीच चंद्रयान-3 की गूंज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी सुनने को मिल रही है। दरअसल, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कल तक हर छोटी-छोटी बातों को लेकर भारत को निशाना बनाना वाले पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी भी चंद्रयान-3 के कायल हो गए। उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आग्रह किया है कि वो चंद्रयान-3 का सजीव प्रसारण दिखाए जिसे लेकर अब पड़ोसी मुल्क में सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है।

वहीं, अब पाकिस्तानी सियासतदानों के अलावा आम बाशिंदों के बीच भी भारत के चंद्रयान-3 को बौखलाहट देखने को मिल रही है। दो जून की रोटी को मुहाल पाकिस्तानियों को यह रास नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे हमारा पड़ोसी मुल्क हर क्षेत्र में नित दिन सफलता के नए-नए प्रतिमान गढ़ रहा है। पाकिस्तानी बाशिंदे ये बर्दाश्त नहीं कर पा रह हैं कि आखिर कैसे वो मुल्क जिसने हमारे साथ ही अपने सफर की शुरुआत की थी, आज इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि खुद अपनी बदौलत चांद पर मानव जीवन की संभावनाएं तलाश रहा है, लिहाजा पाकिस्तानियों की खुन्नस लाजिमी है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पाकिस्तानियों ने मानवता दिखाते हुए भारत के चंद्रयान-3 की तारीफ क्या कर दी, तो वहां के कुछ कट्टरपंथियों को यह रास नहीं आया। लिहाजा ये कट्टरपंथी अब इनके वतनपरस्ती पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि आप कैसे एक पाकिस्तानी होने के नाते भारत के चंद्रयान -3 की तारीफ  कर सकते हैं? आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे चंद्रयान-3 की लेकर पड़ोसी मुल्क में बवाल मचा हुआ है।

chandrayaan 3 6

ध्यान दें, चंद्रयान-3 इस लिहाज से अहम हो जाता है, क्योंकि कुछ दिनों पहले भारत रूस का लूना मिशन असफल हो गया था। अगर चंद्रयान -3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई, तो भारत ऐसा कारनाम करने वाला पहला देश बनेगा। हालांकि, बीते मंगलवार को एस सोमनाथ ने स्पष्ट कर दिया था कि मौजूदा स्थिति बिल्कुल दुरूस्त है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो वो पल दूर नहीं, जब हम चांद पर तिरंगा लहरा रहे होंगे।