newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asim Munir In America: क्या पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है?, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आखिर क्यों पहुंचे अमेरिका!

Asim Munir In America: भारत से सैन्य संघर्ष से पहले आसिम मुनीर पाकिस्तान की सेना के जनरल यानी प्रमुख के पद पर थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने फर्जी दावा शुरू किया कि भारत से जंग जीत ली है, तो आसिम मुनीर का भी प्रमोशन कर फील्ड मार्शल बना दिया गया था। आसिम मुनीर का पिछले कुछ दिनों से अता-पता नहीं चल रहा था। अब पाकिस्तान की सेना ने बताया है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका का दौरा कर रहे हैं।

वॉशिंगटन। पाकिस्तान की सेना हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना से जमकर पिटी है। इसके बाद से ही ये अटकलें लग रही हैं कि पाकिस्तान की सेना अपनी इज्जत बचाने की खातिर शहबाज शरीफ की सरकार को रुख्सत कर खुद सत्ता पर काबिज हो सकती है। इन अटकलों ने अब फिर जोर पकड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है। इन अटकलों के जोर पकड़ने की वजह पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं। आसिम मुनीर अमेरिका के दौरे पर पहुंचे और वहां रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को संबोधित भी किया। जिसका वीडियो सामने आया है।

भारत से सैन्य संघर्ष से पहले आसिम मुनीर पाकिस्तान की सेना के जनरल यानी प्रमुख के पद पर थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने फर्जी दावा शुरू किया कि भारत से जंग जीत ली है, तो आसिम मुनीर का भी प्रमोशन कर फील्ड मार्शल बना दिया गया था। आसिम मुनीर का पिछले कुछ दिनों से अता-पता नहीं चल रहा था। अब पाकिस्तान की सेना ने बताया है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि आसिम मुनीर के अमेरिका दौरे की वजह क्या है? क्या अमेरिका की सरकार ने आसिम मुनीर को तलब किया है या आसिम मुनीर पाकिस्तान के लिए हथियार वगैरा मांगने के वास्ते अमेरिका पहुंचे हैं?

खास बात ये भी है कि जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन से डोनाल्ड ट्रंप अपने देश लौट गए। कयास लग रहे थे कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के गंभीर रूप लेने की वजह से ट्रंप कनाडा से अमेरिका लौटे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी यही बात कही थी। जिसके जवाब में ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से नहीं, बल्कि एक दूसरे बड़े काम की वजह से वो जी-7 की बैठक से जल्दी अपने देश लौटे हैं। ऐसे में अब नजरें आसिम मुनीर पर टिकी हैं कि क्या ट्रंप जिस बड़े काम की बात कर रहे, उससे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल का कुछ लेना-देना तो नहीं है!