newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi’s USA Visit: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से बाइडेन सरकार उत्साहित, जानिए क्या बोले विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन

पीएम नरेंद्र मोदी के 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे को लेकर वहां की सरकार काफी उत्साहित है। ये उत्साह सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आया। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जो रिश्ते हैं, वो दुनिया के सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र से अनोखे हैं।

वॉशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी के 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे को लेकर वहां की सरकार काफी उत्साहित है। ये उत्साह सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आया। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जो रिश्ते हैं, वो दुनिया के सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र से अनोखे हैं। ये रिश्ते दिखाते हैं कि दोनों देश अपने नागरिकों की भलाई के लिए और उनको ताकतवर बनाने के लिए कैसे काम कर सकते हैं। ब्लिंकेन ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा, भारत-प्रशांत इलाके में स्थिरता और मुक्त व्यवस्था के लिए क्वॉड में सहयोग जैसे मुद्दों पर काम हो रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन ने कहा कि पिछले ढाई साल से मैंने करीबी से भारत के नेतृत्व को देखा है। जी-20 मं भी उसके दूरगामी सोच के एजेंडे को मैं देख रहा हूं।

इस मौके पर अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर पीएम मोदी के दौरे में बस एक हफ्ता रह गया है। इससे दोनों पक्ष उत्साहित हैं। संधू ने कहा कि हमारे पीएम भारत के इतिहास में तीसरे नेता हैं, जिनको अमेरिका ने आमंत्रित किया है। भारतीय राजदूत ने कहा कि पीएम मोदी पहले भारतीय नेता भी होने जा रहे हैं, जो दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे।

अमेरिकी सरकार के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल कश्यप भी थे। अतुल ने कहा कि पीएम मोदी का दौरा वास्तव में एक महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि ये अमेरिका और भारत के लोगों के बीच दोस्ती, विश्वास और संबंधों का प्रतिबिंब है। यह एक वास्तविक सम्मान है, जो वैश्विक मामलों में भारत के बढ़ते महत्व और हमारे दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों को दिखाता है।

अमेरिका में मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के अलावा राजकीय भोज में शामिल होना है। भारतीय अप्रवासियों को संबोधित करने का भी मोदी का कार्यक्रम है। मोदी इससे पहले जब भी अमेरिका गए हैं, वहां की सरकार और लोगों ने उनका भरपूर स्वागत और सम्मान किया है। खासकर भारतीय मूल के लोग मोदी के दौरे पर बहुत उत्साहित देखे जाते रहे हैं।