नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कश्मीर के मसले को लेकर कश्मीरी पत्रकार पाकिस्तानी एक्सपर्ट की जमकर धुनाई कर रही है। दरअसल पत्रकार याना मीर (Yana Mir) ने पाकिस्तानी एक्सपर्ट फखर यूसुफजई को लाइव डिबेट में ऐसे धोया है कि अब सोशल मीडिया पर याना मीर की जमकर प्रशंसा हो रही है। ट्विटर पर याना मीर तेजी से ट्रेंड भी कर रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है। दरअसल लाइव डिबेट में एंकर आरजू काजमी के साथ याना मीर और पाकिस्तानी एक्सपर्ट फखर यूसुफजई से कश्मीर की समस्या को लेकर चर्चा करती है। फखर यूसुफजई चर्चा के दौरान कहते है कि कश्मीर एक मुद्दा तो है इसको खत्म क्यों नहीं किया जाता है। फखर बहस के दौरान भारत को घेरने की कोशिश करते है और कहते है कि भारत नहीं चाहता है कि कश्मीर मसला खत्म हो। जिस पर कश्मीरी पत्रकार याना मीर उन्हें टोकते हुए बोलती है ये मुद्दा नहीं है। इतना ही नहीं याना मीर पाकिस्तानी एक्सपर्ट को एक उदाहरण देकर कश्मीर मुद्दे को समझती है।
याना मीर हंसते हुए जवाब देती है कि मान लीजिए आप किसी लड़की से प्यार करते है और उसकी शादी किसी और लड़के के साथ हो जाती है। और आप बार-बार इंटरनेशनल फोरम में जाकर बोलोगे कि वो अपने शौहर के साथ खुश नहीं है। वो लड़की गुस्से में आती है ये कौन है फखर यूसुफजई। मैं अपने हसबैंड के साथ खुश हूं। याना मीर की ये बात सुनकर एंकर और पाकिस्तानी एक्सपर्ट जोर से हंसने लगते है। फिर आप जाते हो इंटरनेशनल फोरम में कि वो अपने पति के साथ खुश नहीं है।
आगे याना मीर कहते है कि फखर हर एक इंटरनेशनल फोरम में जाकर बोलते है कि नहीं-नहीं उस बेचारी लड़की के अधिकार छिनी गई। उसकी जबरदस्ती शादी करवाई गई। वो हर जगह जाकर बोलती है कि आई एम हैप्पी विद माई हसबैंड। ये हर जगह जाकर बोल रहे है कि वो मेरे साथ रहना चाहती है। अब बोलो कि उसका पति क्या बोलेगा।
यहां देखिए वीडियो-
Kashmir problem explained in most simplified way pic.twitter.com/lRCUmeI1II
— Rishi Bagree (@rishibagree) December 18, 2022
वहीं कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाने वाली याना मीर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सेना के कई पूर्व अधिकारियों ने भी इस डिबेट का वीडियो शेयर किया है।
#Kashmir ???@MirYanaSY at her best
Last line is the future truthJai Hind ?? pic.twitter.com/5Wdf0yMInt
— KJS DHILLON?? (@Tiny_Dhillon) December 18, 2022
@Arzookazmi30
What a comparison ?????????????? pic.twitter.com/pTbGW0b2CB— Col Hunny Bakshi, VSM (@colhunnybakshi) December 18, 2022
Kashmir problem explained in most simplified way pic.twitter.com/lRCUmeI1II
— Rishi Bagree (@rishibagree) December 18, 2022