newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona News : मोल्दोवा की पीएम नतालिया कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Corona News: प्रधानमंत्री नतालिया का जन्म 21 सितंबर 1977 में माल्डोवा में हुआ था। उनकी पार्टी का नाम पार्टी ऑफ एक्शन एंड सॉलिडेरिटी है। उन्होंने मोल्दोवा की प्रधानमंत्री का पद पिछले साल 2021 में संभाला था।

नई दिल्ली। मोल्दोवा की प्रधानमंत्री नतालिया गवरिलिता ने जानकारी दी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि ‘उन्होंने मंगलवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, आज मैंने सार्स-सीओवी-2 वायरस का पता लगाने के लिए एक पीसीआर टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं कोरोना संक्रमित हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘वह अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करेंगी।’ स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में 13,988 सैंपल की जांच के बाद 4,348 मामलों की पुष्टि हुई है। देश की आबादी 35 लाख है जबकि देश में पुष्टि किए गए संक्रमणों की कुल संख्या बढ़कर 445,046 हो गई है।

netaliya

गौरतलब है, कि प्रधानमंत्री नतालिया का जन्म 21 सितंबर 1977 में माल्डोवा में हुआ था। उनकी पार्टी का नाम पार्टी ऑफ एक्शन एंड सॉलिडेरिटी है। उन्होंने मोल्दोवा की प्रधानमंत्री का पद पिछले साल 2021 में संभाला था। 2003-2005 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाली नतालिया प्रधानमंत्री बनने से पहले मोल्दोवान संसद की सदस्य थी। इससे पहले 2019 में मोल्डोवा की वित्त मंत्री का पद भार भी उन्होंने संभाला है। उन्होंने विश्व बैंक की शिक्षा सुधार परियोजना के कार्यकारी निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। नतालिया शादीशुदा है। उन्हें कई भाषाओं का अच्छा ज्ञान है। रोमानियाई भाषा के अलावा रूसी, अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश में भी उनकी अच्छी पकड़ है।