newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति पर बड़ा खुलासा, ज़ेलेंस्की की हत्या के लिए रूस ने भेजे 400 आतंकी

Ukraine-Russia War: दरअसल, ब्रिटिश अखबार द टाइम्स के मुताबिक रूस, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की हत्या करने की फिराक में लगा हुआ है। इतना ही नहीं अखबार के मुताबिक, राजधानी कीव में 400 रूसी आतंकी घुसे हुए हैं और वो यूक्रेन के राष्ट्रपति की हत्या करने के लिए भेजे गए हैं।

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन (Ukraine-Russia Crisis) के बीच छिड़े जंग को आज पांच दिन पूरे हो चुके है। यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैनिक का हमला और तेज होता जा रहा है। 28 फरवरी की सुबह से ही राजधानी कीव के आसपास के इलाके में रूसी सेना का हमला लगातार जारी है। यूक्रेन के बड़े  शहरों में क्रूज मिसाइलों से हमले भी कर रहा हैं। रूस की सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा भी कर लिया है। खबरों के अनुसार, रूसी सैनिक कीव पर कब्जा करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं, लेकिन जिस तरह के हालात बने हुए उसे देखकर ऐसा नहीं लगता है कि अब यूक्रेन भी रूस की सेना के सामने घुटने टेकने वाला है। इसी बीच रूस-यूक्रेन के युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक ब्रिटिश अखबार के हवाले से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को लेकर अहम जानकारी मिली है।

Putin and russia

दरअसल ब्रिटिश अखबार द टाइम्स के मुताबिक रूस, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की हत्या करने की फिराक में लगा हुआ है। इतना ही नहीं अखबार के मुताबिक, राजधानी कीव में 400 रूसी आतंकी घुसे हुए हैं और वो यूक्रेन के राष्ट्रपति की हत्या करने के लिए भेजे गए हैं। ऐसा दावा भी किया जा रहा है, यूक्रेन की सरकार को अस्थिर करने का काम भी उनको सौंपा गया है। दावा है कि ये हत्यारे Wagner Group के हैं। इसके अलावा ये सभी लोग रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खास सहयोगियों के निजी सैनिक जैसे ही हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बीते दिनों अफ्रीका के रास्ते यूक्रेन पहुंचे थे और इन लोगों के यूक्रेन के राष्ट्रपति और सरकार से जुड़े लोगों की हत्या करने का काम दिया गया था।

पुतिन की परमाणु धमकी के बीच यूक्रेन पर अब बेलारूस के हमले का भी खतरा

यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग में अब रूस के साथी बेलारूस के भी कूदने के आसार दिख रहे हैं। बेलारूस से भी रूस के सैनिक पहले यूक्रेन पर हमला कर रहे थे, लेकिन अब बेलारूस अपने सैनिकों को भी यूक्रेन में जंग के लिए भेजने की तैयारी कर रहा है। ये खबर अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने दी है। अखबार के मुताबिक रूस के साथ बेलारूस ने इसी वजह से अपने सैनिकों को सैन्य अभ्यास करने दिया था। बेलारूस ने पहले ही धमकी दी है कि वो रूस के परमाणु बम अपने यहां तैनात कर सकता है। उसने जनमत संग्रह कराकर इस वास्ते अपने संविधान में भी बदलाव किया है।