newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन जंग में ‘वोदका’ को चुकानी पड़ रही भारी कीमत, जानिए लोगों ने क्यों खरीदने से किया इंकार

Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन जंग के बीच ट्विटर पर #BAN_RUSSIAN_VODKA ट्रेंड कर रहा है।  यूजर्स ने यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दिखाते हुए रूसी वोदका को दुकानों से हटाना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज चौथा दिन है। इस बीच सोशल मीडिया पर जंग की दिल दहला देने वाली कई वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। रूसी सैनिकों का हमला यूक्रेन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में दुनिया के बाकी देशों ने रूस को सबक सिखाने के लिए रूसी निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वॉर की सबसे बड़ी कीमत रूसी-ब्रांडेड वोदका को चुकानी पड़ रही है। रूस को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए अमेरिका और कनाडा के कई राज्यों ने रूसी वोदका के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।

अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के गवर्नर क्रिस सुनुनु ने घोषणा की है कि रूस में बने और रूसी-ब्रांडेड वोदका को राज्य संचालित ठेकों में नहीं बेचा जाएगा। ओहायो में भी गवर्नर ने रूसी स्टैंडर्ड वोदका की खरीद पर रोक लगाने की घोषणा की है। दुकानदारों को रूसी ब्रांडेड वोदका को तत्काल काउंटर से बाहर करने के आदेश दिए गए हैं। कनाडा में भी रूसी वोदका के खिलाफ मुहिम तेज हो गई है। यूक्रेन पर पुतिन के हमले के ऐलान के बाद कनाडा ने भी रूसी वोदका और रूसी पेय आइटम पर बैन लगाना शुरू कर दिया है।

#BAN_RUSSIAN_VODKA

रूस-यूक्रेन जंग के बीच ट्विटर पर #BAN_RUSSIAN_VODKA ट्रेंड कर रहा है।  यूजर्स ने यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दिखाते हुए रूसी वोदका को दुकानों से हटाना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ यूजर्स तो रूसी-ब्रांडेड वोदका को पानी की तरह बहाते हुए भी दिखाई दिए।