newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों में बगावत की खबर, अपने ही कमांडर को…

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस की जंग पिछले एक महीने से जारी है। इस जंग में हजारों लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों लोग देश छोड़ पड़ोसी देशों में पलायन कर गए हैं। जंग में जहां एक तरफ रूस यूक्रेन के लगभग सभी बड़े शहरों को बर्बाद कर चुका है वहीं लगातार हो रहे हमलों के बाद भी यूक्रेन और रूस में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है।

कीव। यूक्रेन और रूस की जंग पिछले एक महीने से जारी है। इस जंग में हजारों लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों लोग देश छोड़ पड़ोसी देशों में पलायन कर गए हैं। जंग में जहां एक तरफ रूस यूक्रेन के लगभग सभी बड़े शहरों को बर्बाद कर चुका है वहीं लगातार हो रहे हमलों के बाद भी यूक्रेन और रूस में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब यूक्रेन में जंग लड़ रही रूसी सेना को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसिक स्थिति और हावी होती निराशा सैनिकों के आगे एक बड़ी चुनौती बन गई है। युद्ध के 31वें दिन रूसी सेना के एक और अधिकारी की मौत हो गई है। यह रूस का पांचवां सैन्य अधिकारी है, जिसने जंग में जान गंवाई है।

अब दावा किया जा रहा कि एक रूसी कर्नल को उसके ही सैनिकों ने टैंक से कुचलकर जान से मार दिया है। यह कर्नल यूक्रेन युद्ध में रूसी सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे, जहां अब तक पुतिन की सेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। पश्चिमी अधिकारियों ने कहा कि विद्रोही सैनिकों ने अपने कमांडर 37वीं मोटर राइफल ब्रिगेड पर जान-बूझकर टैंक चढ़ा दिया क्योंकि उनकी यूनिट में हताहतों की संख्या पर गुस्सा था। अधिकारी का कहना है कि हमारा मानना है कि युद्ध में बड़े पैमाने पर हुए नुकसान से ब्रिगेड के सैनिक बागी हो गए और उन्होंने यह कदम उठाया।

रूस के सैन्य जनरल स्टॉफ के उप प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में 1,351 रूसी सैनिक मारे गए हैं। कर्नल-जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि 3,825 रूसी सैनिक घायल हुए हैं। वहीं, नाटो ने बुधवार को अनुमान लगाया था कि यूक्रेन में चार सप्ताह के युद्ध के दौरान सात हजार से 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं। ऐसे में रूसी सैनिकों के बीच विद्रोह की भावना लगातार उग्र होती जा रही है। इसी के चलते अब रूसी सैनिकों पर अपने ही अधिकारियों के खिलाफ बगावत करने के आरोप लग रहे हैं।