newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Killed In Canada: कनाडा में अब घर में घुसकर सिख महिला की हत्या, इस साल भारतीय विरोधी हिंसा में गई हैं कई जानें

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने 23 सितंबर को ही चेतावनी जारी की थी। उच्चायोग ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को सतर्क रहने के लिए कहा था। भारत विरोधी हिंसा का दौर पिछले कुछ साल से कनाडा में लगातार बढ़ रहा है। खालिस्तानी तत्व भी लगातार भारतीयों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।

सर्रे। कनाडा में एक बार फिर भारतीय को निशाना बनाया गया है। मामला सर्रे का है। यहां घर में घुसकर 40 साल की सिख महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। ये वारदात बीते बुधवार रात 9.30 बजे हुई। पुलिस अब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पहले भी कई बार भारतीयों पर हमले और हत्या की घटनाएं हुई हैं। पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी की वारदात की जानकारी मिलने पर वो महिला हरप्रीत कौर के घर पहुंची। तब वो गंभीर हालत में थी। फर्श पर खून फैला था। हॉस्पिटल ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पहले पुलिस ने हरप्रीत के पति को गिरफ्तार किया था, लेकिन सबूत नहीं मिले।

knife attack

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने 23 सितंबर को ही चेतावनी जारी की थी। उच्चायोग ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को सतर्क रहने के लिए कहा था। भारत विरोधी हिंसा का दौर पिछले कुछ साल से कनाडा में लगातार बढ़ रहा है। खालिस्तानी तत्व भी लगातार भारतीयों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं, लेकिन जस्टिन ट्रूडो की सरकार ऐसे तत्वों की लगाम कसने के लिए कोई कदम उठाती नहीं दिख रही है। मंदिरों पर भी हमलों की घटनाओं को पुलिस ने रोकने के नाम पर कुछ नहीं किया है। इससे वहां रहने वाले भारतीयों में काफी गुस्सा है। उन्होंने कई बार जमकर प्रदर्शन भी किए हैं।

canada stabbing 1

इस साल अब तक भारतीयों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। फरवरी में ग्रेटर टोरंटो में 6 हिंदू मंदिरों में चोरी हुई थी। मार्च में 25 साल की हरमनदीप कौर की हत्या भी की गई थी। अप्रैल में भी 21 साल के कार्तिक वासुदेव नाम के युवक की दफ्तर जाते वक्त गोली मारकर हत्या की घटना हुई थी। जुलाई में ओंटारियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया था। अगस्त में मीडिया होस्ट जोती सिंह मान पर हमला किया गया था। जबकि, सितंबर में कनाडा के एक मंदिर की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले थे।